{"_id":"b288ac9c14a310975fe1b9e1c8d4706d","slug":"asks-sum-will-always-healthy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूर करें योग, रहेंगे हमेशा निरोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूर करें योग, रहेंगे हमेशा निरोग
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 21 Jun 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में योग शिविर आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। विभिन्न संस्थाओं की ओर से भी आयोजित योग शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर करें योग, रहें निरोग का संकल्प लिया।
पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में आयोजित विशेष योग शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग पूरे विश्व को हमारे पूर्वजों, ऋषियों-महर्षियों की देन है। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी बाबूलाल बलवंत, एसपी ग्रामीण अनिल सिंह, वेदप्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक उदयप्रताप सिंह, अमरनाथ वर्मा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष समरप्रताप सिंह ने की।
शाहफैज पब्लिक स्कूल में योग दिवस मनाया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. नदीम अदहमी ने किया। मानव सेवा उत्थान समिति सहित जिले की दस प्रमुख संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में मालगोदाम रोड स्थित पैलेस में सामूहिक योग शिविर एवं व्याख्यान की आयोजन किया गया। रोटरी क्लब के तत्वावधान में आमघाट गांधी पार्क में आयोजित योग शिविर में आर्ट आफ लिविंग के योग गुुरु जमंथ एवं संतोष के निर्देशन में लोगों को योगासन का अभ्यास कराया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पाली ग्रामसभा में योग दिवस आयोजित किया गया।
विज्ञापन
माइनारिटी एजूकेशनल वेलफेयर सोसायटी की ओर से संस्थान मुख्यालय पर योग दिवस आयोजित किया गया। राष्ट्रीय जनआकांक्षा विकास कल्याण संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। मुहम्मदाबादः कोल्डस्टोरेज परिसर में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ आनंद कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सरस्वती शिशु मंदिर राजापुर योग दिवस मनाया गया। सादातः संत कीनाराम महाविद्यालय, बापू इंटर कालेज, जंगीपुर के आर्यन पब्लिक स्कूल, देवकली के प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। मरदहः माता तपेश्वरी इंटर कालेज में आयोजित शिविर में योग शिक्षक उपेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य जितेंद्रनाथ पांडेय आदि उपस्थित थे। जमानियाः हेतिमपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्य अतिथि विहिप के जिला महामंत्री राजेश उपाध्याय ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो चुका है।
भदौराः नवली स्थित काली मंदिर में, कामाख्या कंप्यूटर इंस्टीट्यूट और प्रखर प्रज्ञा कान्वेंट स्कूल में, सैदपुरः करमपुर स्थित मेघबरन स्टेडियम में, सरस्वती शिशु मंदिर में, दयानंद बाल मंदिर में योग शिविर का आयोजन किया गया।