फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Angry villagers created ruckus over the death of mother-child

जच्चा- बच्चा की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने काटा बवाल

Wed, 10 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers created ruckus over the death of mother-child
सादात थाना क्षेत्र के मजुई गांव स्थित एक निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बुधवार को अस्पताल में जमकर बवाल काटा। आरोप लगाया कि डाक्टर की लापरवाही से जच्चा और बच्चा की मौत हुई है। पुलिस ने किसी तरह लोगों कोशांत कराया और अस्पताल संचालक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी। इधर परिवार के लोग मृतका का शव लेकर श्मशान घाट चले गये। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि मानक विहीन चल रहे इस अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते पहले भी घटना हो चुकी है। क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी मुकेश राजभर ने बताया कि उन्होंने गर्भवती पत्नी सिंधू उर्फ इंदू (28) को प्रसव पीड़ा होने पर मजुई स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन से मंगलवार की शाम पुत्री पैदा हुई, लेकिन कुछ देर के बाद ही नवजात की मौत हो गई। इसके बाद बुधवार की भोर में पत्नी की भी मौत हो गई। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद इंदू की हालत और बिगड़ गई, लेकिन डॉक्टरों ने लापरवाही बरती। जिसके कारण बच्ची के बाद जच्चा ने भी दम तोड़ दिया। जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर डॉक्टरों पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत किया। पुलिस ने अस्पताल संचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। वहीं मृतका का शव लेकर उसके परिजन सैदपुर श्मशान घाट चले गए। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ डॉक्टर ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed