{"_id":"5e7f7a278ebc3e76c60488f7","slug":"and-set-out-on-a-250-km-trek-ghazipur-news-vns5180313134","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और पैदल ही निकल पड़े 250 किमी के सफर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और पैदल ही निकल पड़े 250 किमी के सफर पर
विज्ञापन
गाजीपुर। कहा जाता है कि अगर आपके पास हौसला है तो बड़ी से बड़ी मुश्किलों का आप सामना कर सकते हैं। कोई बाधा आपको रोक नहीं सकती। कुछ इसी तरह का हौसला दिखाया कुशीनगर जिले के पडरौना थाना के कोकिल पट्टी गांव निवासी चार युवकों ने। लाकडाउन से ट्रेन और यात्री वाहनों पर प्रतिबंध होने से वह वाराणसी के पांडेयपुर से पैदल ही 250 किमी के सफर पर निकल पड़े। युवकों के माथे पर किसी तरह की चिंता नहीं दिख रही थी। उनका इरादा इस बात से पूरी तरह से बुलंद था कि वह आराम से अपनी मंजिल तय करते हुए घरों को पहुंच जाएंगे।
पीठ पर बैग लटकाए गाजीपुर जिले से गुजर रहे कुशीनगर जिले के पडरौना थाना के कोकिल पट्टी गांव निवासी संजय, कन्हैया, कृष्णा और सूरज ने बताया कि वह वाराणसी के पांडेयपुर में पाइप फिटर का काम करते हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लाकडाउन होने से एहतियातन ट्रेन के साथ ही बसों के संचालन पर सरकार की तरफ से प्रतिबंध लगा दिया गया। इससे हम लोग भी साधन के अभाव में फंस गए। फिर हम लोगों के मन में यह बात आई कि घर तक का सफर पैदल ही तय किया जाए। हम लोग बृहस्पतिवार की रात दस बजे पैदल ही पडरौना के लिए निकल पड़े। हम लोगों को 250 किलोमीटर की दूरी तय करनी है। बताया कि रास्ते में कई अधिकारियों के साथ ही अन्य लोग मिले। कई घरों के लोगों ने नाश्ता-पानी भी कराया और कइयों ने आर्थिक मदद भी की। ऊपर वाले की कृपा होगी तो हम लोग सही-सलामत अपने घरों को पहुंच जाएंगे। भीमापार संवाददाता के अनुसार आजमगढ़ के जियापुर क्षेत्र में पानी टंकी का निर्माण करने में जुटे कन्नौज जिले से आए पांच मजदूर लाकडाउन में फंस गए। कन्नौज जिले के थाना तालग्राम के अमोलर गांव निवासी पुष्पेंद्र, अशोक, दीपचंद, सुनीत और अजीत पैदल ही कन्नौज के लिए भीमापार होते रवाना हुए।