फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ananya will play for India in Senior Asian Volleyball

चीन में तिरंगा लहराएगी गाजीपुर की बेटी: सीनियर एशियन वॉलीबाल में भारत के लिए खेलेगी अनन्या

Mon, 02 May 2022 11:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2022 11:57 AM IST
सार

चीन में 10 से 25 सितंबर तक होनी वाली 19वीं सीनियर एशियन महिला वालीबॉल गाजीपुर की बेटी अनन्या राय  भारतीय टीम की ओर से खेलेगी। 

विज्ञापन
Ananya will play for India in Senior Asian Volleyball
  रेवतीपुर गांव की अनन्या राय - फोटो : फाइल

विस्तार

गाजीपुर के  रेवतीपुर गांव की अनन्या राय का 19वीं सीनियर एशियन महिला वालीबाल के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। कोलकाता में सहायक पोस्टमास्टर के पद पर तैनात अनन्या राय चीन के वांगजू में 10 से 25 सितंबर तक होनी वाली 19 वीं सीनियर एशियन महिला वालीबाल में भाग लेंगी।

विज्ञापन


वहीं इससे पहले वो रविवार को दो मई से नौ सितंबर तक होने वाली भुवनेश्वर के कीट विश्वविद्यालय में कोचिंग कैंप के लिए रवाना हो गई। वह लगभग चार महीने के कोचिंग के बाद चीन के लिए रवाना होगी। उनके चयन की जानकारी होते ही परिजनों तथा दोस्तों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


21 जुलाई 1998 को रेवतीपुर गांव के धन्नीराय पट्टी निवासी शिक्षक राजेश राय के घर जन्म लेने वाली अनन्या वॉलीबाल महिला वर्ग के विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। प्रा. शिक्षा रूद्रपुर में लेने वाली अनन्या बचपन से ही वॉलीबाल खेलने की शौकीन रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरबहादुर सिंह स्पोर्टस कालेज गोरखपुर से इंटर की शिक्षा पूरी होने के बाद कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले वह 2014 में अंडर -17 में थाईलैंड में, 2017 में चीन में अंडर -19 के ब्रिक्स गेम के अलावा अफ्रीका, ब्राजील, रूस सहित अन्य देशों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। वहीं अनन्या ने बताया कि आज उसके लिए स्वर्णिम दिन है। टीम को विजेता बनाने के लिए वह पूरा जान लगा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed