{"_id":"63b31d1753576942c25a872d","slug":"all-schools-up-to-class-8-will-remain-closed-till-14-ghazipur-news-vns691707054","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 14 तक रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 14 तक रहेंगे बंद
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग के नियंत्रणाधीन नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और गैरसरकारी विद्यालय 14 जनवरी तक तथा कक्षा नौ से 12 की कक्षाओं में सात जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी ने बताया कि इसके बाद 14 जनवरी तक नौ से बारह की कक्षाओं का संचालन 10 से तीन बजे तक होगा। उन्होंने उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को शीतलहर एवं ठंड के प्रकोप को देखते हुए 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
शीतकालीन अवकाश के दौरान जिले के सभी शिक्षण संस्थाएं इस अवधि में (प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल) बंद रहेंगे। मालूम हो कि विद्यालयों में अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन हो रहा है इसके अलावा अन्य शासकीय-अर्द्धशासकीय भवनों में केंद्र संचालित हैं। शीतकालीन अवकाश अवधि में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ता अपने केंद्र पर उपस्थित रहते हुए पोषण ट्रैकर पर नियमित रूप से कार्य करेंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा लाभार्थियों को पोषण ट्रैकर पर आधार सत्यापन, ड्राई राशन, वजन तथा गृह भ्रमण सहित सामुदायिक गतिविधियों एवं अन्य शासकीय कार्य पूर्ववत किया जाएगा।