{"_id":"6aac4b23dc971dfc3b010d3c","slug":"all-eyes-have-been-fixed-on-the-banks-of-the-ganges-for-17-days-mahis-body-is-still-awaited-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-160363-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 17 दिन से गंगा किनारे टिकीं निगाहें, माही के शव का अब भी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 17 दिन से गंगा किनारे टिकीं निगाहें, माही के शव का अब भी इंतजार
विज्ञापन
करंडा। एक सितंबर को गंगा की तेज धारा में डूबीं बसंतपट्टी गांव की दो सगी बहनों में छोटी महिमा सिंह (13) का शव पांचवें दिन मिल गया, लेकिन बड़ी बहन माही सिंह (15) का 17 दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस ने भी तलाश अभियान रोक दिया।
माही और महिमा एक सितंबर को सहेलियों के साथ चोचकपुर स्थित मौनी बाबा का दर्शन करने गई थीं। इसके बाद दोनों बहनें गंगा घाट पर स्नान करने लगीं। इसी दौरान गंगा की तेज धारा की चपेट में आने से दोनों बहनें डूब गईं। सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन माही का सुराग नहीं मिल सका। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के हरपुर परशुराम घाट पर पांच सितंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे महिमा का शव मिला था। माही के भाई किशन सिंह ने बताया कि माही का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल तलाश अभियान नहीं चल रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से एक बार फिर माही की तलाश के लिए अभियान चलाने की मांग की है, ताकि शव बरामद हो सके और दोनों बहनों का कर्मकांड किया जा सके।
माही का शव अभी बरामद नहीं हुआ है। तलाशी अभियान के संबंध में संबंधित को अवगत करा दिया गया है कि शव मिलने पर सूचना दें। गंगा का जलस्तर बढ़ा है। महिमा का शव पांचवें दिन मिल गया था। एसडीआरएफ को भी इसकी सूचना दी गई है। अपने स्तर से भी दिखवा रहा हूं।- संतोष कुमार पाठक, थानाध्यक्ष, करंडा।