फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Afzal's big statement on Mukhtar's death - Even if there is a heart attack, it is because of poison.

Ghazipur : मुख्तार की मौत पर अफजाल का बड़ा बयान- अगर हार्ट अटैक भी हुआ है तो उसकी वजह है जहर

Mon, 01 Apr 2024 01:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 01:30 AM IST
सार

एक न्यूज एजेंसी से खास बातचीत में अफजाल ने कहा कि अगर हार्ट अटैक भी हुआ है तो उसकी वजह है कि उसे (मुख्तार अंसारी) जहर दिया गया था। अफजाल ने दावा किया है कि 19 तारीख को जहर दिया गया था।

विज्ञापन
Afzal's big statement on Mukhtar's death - Even if there is a heart attack, it is because of poison.
अफजाल अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर सांसद अफजाल अंसारी ने बड़ा बयान दिया है। एक न्यूज एजेंसी से खास बातचीत में अफजाल ने कहा कि अगर हार्ट अटैक भी हुआ है तो उसकी वजह है कि उसे (मुख्तार अंसारी) जहर दिया गया था। अफजाल ने दावा किया है कि 19 तारीख को जहर दिया गया था।

विज्ञापन


मुख्तार अंसारी ने खुद न्यायालय में आरोप लगाया था कि उन्हें जहर दिया जा रहा है। कोर्ट ने इसका संज्ञान भी लिया और रिपोर्ट भी मांगी। हमने जेल के अधीक्षक से इलाज के लिए कहा था और उन्होंने हमें इलाज का आश्वासन दिया था। 20 तारीख को रात में मेरी बात हुई थी, लेकिन, 26 तारीख को सुबह हमें सूचना मिली कि मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


यह साधारण बात नहीं है, क्योंकि उन्होंने जहर दिए जाने की आशंका व्यक्त की थी। हम जब उनसे मिलने पहुंचे तब उन्होंने कहा कि उन्हें 19 तारीख को जहर दिया गया है। हमने डॉक्टरों से इलाज के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि एक्सरे, अल्ट्रासाउंड कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 घंटे बाद मुख्तार को फिट बताकर व्हीलचेयर पर बैठाकर जेल पहुंचा दिया गया, जब मृत्यु हुई तो उन्होंने कहा कि कार्डियाक अरेस्ट हुआ है। ये सब मिलीभगत है, अगर हार्ट अटैक भी हुआ है तो उसकी वजह है कि उसे जहर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed