{"_id":"65e45eb40af33d02100f8d6b","slug":"afzal-ansari-big-attack-on-bjp-called-slogans-crossing-400-as-mungerilal-beautiful-dream-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: गरीबों के सम्मान के बदले हर कुर्बानी देने को तैयार हूं, बोले अफजाल अंसारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: गरीबों के सम्मान के बदले हर कुर्बानी देने को तैयार हूं, बोले अफजाल अंसारी
Sun, 03 Mar 2024 06:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 06:39 PM IST
सार
UP Politics: सांसद अफजाल अंसारी ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर बोला है कि है। गरीबों के सम्मान की रक्षा करना ही मेरा कसूर रहा है। इसी बात की भाजपा सरकार सजा दे रही है। भाजपा जमीनी हकीकत से पूरी तरह से नावाकिफ है।
विज्ञापन
सांसद अफजाल अंसारी।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के गाजीपुर लोकसभा के प्रत्याशी सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि हम सबके सामने लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है। मेरी कोई खता नहीं है। गरीबों के सम्मान की रक्षा करना ही मेरा कसूर रहा है। इसी बात की भाजपा सरकार सजा दे रही है। भाजपा चाहे जितना जुल्म कर ले गरीबों के सम्मान के बदले हर कुर्बानी देने को तैयार हूं। मरना कुबूल है झुकना नहीं।
विज्ञापन
वह समाजवादी पार्टी के जंगीपुर विधानसभा के तत्वावधान में मंडी परिसर में आयोजित अपने स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच बोल रहे थे। उन्होंने भाजपा के चार सौ पार के नारे को मुंगेरीलाल के हसीन सपने की तरह बताया। भाजपा जमीनी हकीकत से पूरी तरह से नावाकिफ है। उन्हें इस चुनाव में बेरोजगार नौजवानों और किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
धायक डॉ. विरेंद्र यादव, मन्नू अंसारी, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, बजरंगी राम, सुभाष यादव, रीता विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इससे पहले जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, सपा विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव के साथ कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर अफजाल अंसारी का स्वागत किया।
विज्ञापन