{"_id":"66081d45222a2f394c0ee4db","slug":"afzal-ansari-alleged-mukhtar-told-me-that-i-was-poisoned-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukhtar Ansari: अफजाल बोले- पांच मिनट की मुलाकात में मुख्तार ने कहा था उसे जहर दिया गया और बहुत कुछ बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mukhtar Ansari: अफजाल बोले- पांच मिनट की मुलाकात में मुख्तार ने कहा था उसे जहर दिया गया और बहुत कुछ बताया
Sat, 30 Mar 2024 08:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2024 08:08 PM IST
सार
Mukhtar Ansari News: अफजाल अंसारी ने मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने एसपी बांदा को भी घेरा है। कहा है कि जब मुख्तार को अस्पताल भेजा गया तब हमसे कहा गया उनकी हालत गंभीर है आप लोग बांदा चले आइए।
विज्ञापन
अफजाल अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित पुश्तैनी कब्रगाह में मुख्तार अंसारी के शव को दफन करने के बाद उसके भाई अफजाल अंसारी मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्तार को काफी शातिर तरीके से रास्ते से हटाया गया है। हमारे पास पुख्ता सबूत है कि मुख्तार को जहर देकर मारा गया है।
उन्होंने कहा कि एक दुर्दांत अपराधी को बचाने के लिए सरकार और उसकी मशीनरी खेल करती रही। षड्यंत्र करती रही। सब कुछ पटल पर है। बांदा एसपी से पूछना चाहिए कि 26 मार्च को आखिर ऐसा क्या हुआ था जो मुख्तार को अस्पताल ले जाना पड़ा। हमें तीन बजे फोन करके बांदा बुलाया गया। हमसे कहा गया था कि मुख्तार अंसारी की हालत चिंताजनक है। बांदा में मुश्किल के बाद महज पांच मिनट ही हम मुख्तार से मिल पाएं।
विज्ञापन
अफजाल ने कहा कि मुख्तार ने इसी पांच मिनट में हमसे कहा कि भैया इन लोगों ने मुझे जहर खिला दिया है। मैं बार-बार मूर्छित हो जा रहा हूं। मुझे बेचैनी है, पेट में गैस बन रहा है और शरीर की शक्ति भी खत्म हो गई है। आज रात में मैं काफी देर तक बेहोश हो गया था। ये लोग उसी अवस्था में मुझे हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिए। जब ट्रीटमेंट शुरु हुआ तब जाकर मुझे होश आया।
विज्ञापन
#WATCH | Ghazipur, UP: Gangster-turned-politician Mukhtar Ansari's brother Afzal Ansari says, "Mukhtar Ansari has been killed and removed out of the way. When the time comes, we will give strong proof that he was killed with poison... To save some criminals, the whole government… pic.twitter.com/ZEYVemgodZ
— ANI (@ANI) March 30, 2024विज्ञापन