फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Afternoon and evening became one by covering the sheet of fog

Ghazipur News: कोहरे की चादर ओढ़कर एक हुई दोपहर और शाम

Sun, 01 Jan 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Afternoon and evening became one by covering the sheet of fog
कोहरे ने रविवार को पूरे दिन बादलों पर डेरा जमाया रखा, तो सर्द हवा और गलन ने लोगों को जमकर कपकपाया। सड़कों पर आवागमन करने वाले राहगीर अलाव से राहत पाने की जुगत में लगे रहे। बावजूद राहत मिलती नहीं दिखी। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने से लोग घरों में पूरे दिन दुबके दिखाई पड़े। इधर कृषि विज्ञान केंद्र की मानी जाए तो न्यूनतम तापमान में अभी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

कोहरा छाया रहने से कब दोपहर और कब शाम हुई, लोगों को पता तक नहीं चल सका। सार्वजनिक स्थानों पर जल रहे अलाव के पास लोगों का जमावड़ा लगा रहा। सिर्फ घड़ी की सूई से ही समय का पता चल सका। शाम होते ही सड़कों पर कोहरा ऐसा छाया कि शाम चार बजे के बाद वाहन चालकों को आवागमन करने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि छुट्टी का दिन होने के कारण सड़कों पर नए वर्ष का प्रथम दिन होने से चहल-पहल तो दिखाई पड़ी, लेकिन गलन और सर्द हवा की रफ्तार तेज होने से ऊनी कपड़े भी ठंड से राहत देते नहीं दिखाई पड़े।
विज्ञापन

शाम छह बजे तक नगर सहित ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोगों ने घरों में शरण ले ली। वहीं कोहरे की दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि विशेषज्ञ वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हल्का बादल छाए रहने के साथ कोहरा रहने की संभावना है, लेकिन बारिश नहीं होगी। अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 से 08 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पश्चमी हवा औसत 06 से 07 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री और कमी आने की संभावना है ठंड में इजाफा होगा। आगामी समय में पाला पड़ने की भी संभावना है। हालांकि रविवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
ठंड के मौसम में बुजुर्गों एवं बच्चों का रखें ख्याल
गाजीपुर। ठंड के मौसम में बुजुर्गों एवं बच्चों का ख्याल रखें। थोड़ी सी लापरवाही से लोग ठंड की चपेट में आ सकते हैं। वर्तमान समय में बुखार एवं पेट दर्द की शिकायत मरीजों में देखने को मिल रही है। ऐसे में जरूरी है कि एहतियात जरूर बरतें।काफी जरूरत होने पर ही घरों से बाहर निकलें। ऊनी कपड़े पहनें और गर्म खाद्य पदार्थों का सेवन करें। फिजिशियन डा. स्वतंत्र सिंह ने बताया कि हृदय और रक्तचाप के मरीज दवा का सेवन करने के साथ स्वास्थ्य का परीक्षण जरूर कराएं। एहतियात से ही सुरक्षित रहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed