फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After the death of two brothers from tractor-trolley overturning, a sheet of gum stretched in the village

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो भाइयों की मौत के बाद गांव में तनी रही गम की चादर

Sat, 06 Feb 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
After the death of two brothers from tractor-trolley overturning, a sheet of gum stretched in the village
मरदह। थाना क्षेत्र के डोड़सर गांव के पास पुलिया पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली को चढ़ाते समय पलटने से दो सगे भाइयों की मौत की घटना के दूसरे दिन शनिवार को दुर्खुशी गांव में मातम छाया रहा। गांव के आठ घरों के चूल्हे इस दिन नहीं जले। इधर सांत्वना देने वालों का पूरे दिन शोक संतप्त परिवारके घर पर तांता लगा रहा। क्षेत्र के तवक्कलपुर उर्फ डंडापुर गांव स्थित एक ईंट उद्योग पर दो युवक मजदूरी करते थे। शुक्रवार की शाम को भठ्ठा से दो चक्का ट्रैक्टर ट्राली से ईंट लादकर नेपालपुर गांव जा रहे थे। बीच रास्ते में डोड़सर गांव के पास पुलिया पर चढ़ाने पर ट्रैक्टर अचानक बंद हो गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चालक सुनील और उसके छोटे भाई गुड्डू की दबकर मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के दूसरे दिन भी परिजनों में कोहराम मचा रहा। बस्ती में अवधेश बांसफोर, बेचन बांसफोर, प्रकाश बांसफोर, संतोष बांसफोर, रामसुख बांसफोर, कैलाश बांसफोर सहित मृतक के घर में चूल्हे में आग नहीं लगी। छोटे बच्चों को अगल-बगल के लोगों ने भोजन कराया। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। यही दो युवक कमाऊ सदस्य थे, जो परिवार का भरण पोषण करने का काम करते थे। पिता संजय भी कभी-कभी बच्चों का हाथ बटाते थे। मृतक की माता पुष्षा देवी घर के दरवाजे पर बांस से बनी वस्तुएं बेचा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed