{"_id":"5f68eb958ebc3ebaab3216be","slug":"administration-of-many-illegal-buildings-including-ghazal-hotel-cropped-up-ghazipur-news-vns5486159126","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजल होटल समेत कई अवैध इमारतों पर प्रशासन की नजर टेढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजल होटल समेत कई अवैध इमारतों पर प्रशासन की नजर टेढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जनपद में अवैध तरीके से खरीदी गई जमीनों एवं बनाए गए भवनों पर नजर टेढ़ी कर ली है। इसमें मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी व बेटों के नाम गजल होटल समेत अन्य करीबियों के भवन शामिल हैं। जिला प्रशासन इनकी सूची तैयार कर रहा है। बहुत जल्द इन पर आगे की कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है।
जनपद में एक तरफ अपराध पर अंकुश और अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर लगातार कार्रवाई जारी है, तो दूसरी तरफ संगठित अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गई सम्पत्ति पर जिला प्रशासन की टेढ़ी नजर है। इन दिनों शासन के निर्देश बाहुबली मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों और उनके परिवार के खिलाफ जहां लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं सहोगियों की कुंडली भी पुलिस प्रशासन खंगालने में जुटी हुई है, इससे विधायक के समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है। इधर बीते 20 सितंबर की देर रात जिला प्रशासन की ओर से भूखंडों के खरीद- फरोक्त में की गई अनियमितता की जांच के बाद दर्ज कराए गए मुकदमे की चर्चा पूरे दिनों लोगों की जुुबान पर बनी रही। पिछले कई महीनों से लगातार अंसारी बंधुओं को जिला प्रशासन ने अपना निशाना बनाया है। इसके तहत शहर कोतवाली में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के वांछित मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और उनके दो साले सरजील रजा व अनवर शहजाद के खिलाफ भी गैंगेस्टर कोर्ट द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पुलिस की माने मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी व उनके साले सरजील रजा और अनवर शहजाद व्वारा संगठित आपराधिक गिरोह के रूप में अपराध के साथ छावनी लाइन स्थित भूमि गाटा संख्या 162 और बवेरी में भूमि आराजी नंबर 598 कुर्क शुदा जमीन पर अवैध कब्जा का मामला प्रकाश में आया था। इतना ही नहीं फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने के मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर विवेचना आरोप पत्र प्रेषित किया गया है। जबकि आरोपी आफसा अंसारी द्वारा सरकारी धन के गबन व अमानत में खयानत के आपराधिक कृत्य के संबंध में भी मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस कार्रवाई से अब अंसारी बंधुओं की नींद हराम है।