फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man fell while cutting a tree, death in Ghazipur

पेड़ की डाल काटते समय युवक गिरा, मौत, घर बनाने के लिए लिए डाल काट रहा था अजीत

Thu, 14 May 2020 06:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 14 May 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
A young man fell while cutting a tree, death in Ghazipur
घटना के बाद रोत बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के सकरा (बिंद पुरवा) गांव में बृहस्पतिवार की सुबह पेड़ की डाल काटते समय एक युवक असंतुलित होकर कटी डाल के साथ गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया।

विज्ञापन


अजीत बिंद (35) बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे अपनी झोपड़ी में बल्ली लगाने के लिए बबूल के पेड़ पर चढ़कर डाल काट रहा था। डाल कटने के साथ ही अजीत का संतुलन बिगड़ गया और वह डाल के साथ जमीन पर गिर पड़ा और डाल के नीचे दब गया। इससे उसके सिर एवं गर्दन में गंभीर चोट आई। आसपास खेतों में मवेशी चरा रहे लोगों की जैसे ही अजीत पर नजर पड़ी, वह दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इसकी सूचना परिवार वालों को दी। परिवार के साथ ही ग्रामीण वहां पहुंच गए। लोगों की मदद से परिजन आनन-फानन में घायल को लेकर जिला अस्पताल आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौत की सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी अनीता दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बिलखते हुए अपने बच्चों राहुल, रोहित और मोहित को निहार रही थी। लोगों द्वारा सांत्वना देने के बाद भी उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मृतक अजीत अपने पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता बल्लू बिंद का पहले ही निधन हो चुका है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed