{"_id":"5f2aea828ebc3e3cf10a9a86","slug":"a-medical-case-in-the-house-will-arise-mla-ghazipur-news-vns539886393","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदन में उठेगा मेडिकल में हुई लीपापोती का मामला: विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदन में उठेगा मेडिकल में हुई लीपापोती का मामला: विधायक
विज्ञापन
दिलदारनगर। नगसर थाना क्षेत्र के नूरपूर गांव में करीब नौ दिन पूर्व पुलिसिया उत्पीड़न और उनकी बर्बरता के शिकार पीड़ितों से मिलने बुधवार की देर शाम जंगीपुर से सपा विधायक डा. वीरेंद्र यादव एवं सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव पहुंचे। पीड़ित सैनिक परिवार से मिलकर जानकारी ली। इस दौरान पीड़ितों ने विधायक को बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में शरीर पर जख्म को चिकित्सकों ने पुलिस के दबाव में चार - पांच दिन पूर्व होना बताया। जबकि चोट दस दिन 26 जुलाई की है। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि चिकित्सकों के मेडिकल को वह सदन में उठाने के साथ हुई लीपापोती के मामले में जांच की मांग की जाएगी।
विधायक ने आश्वासन दिया कि यह लड़ाई अब सपा की है। सैनिक परिवार के साथ किए गए पुलिसिया तांड़व को सदन के पटल पर रखेंगे। कहा कि कानून व्यवस्था का दंभ भरने वाली भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से धवस्तञ है, अपराधियों का बोलबाला है। कहा कि जिस वर्दी के ऊपर कानून व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी है। वहीं शासन सत्ता के इशारे पर ताडंव करेगी तो आमजन कैसे सुरक्षित रहेंगे। ऐसी सरकार को नैतिकता के आधार पर पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने पीड़ित सैनिक परिवार को आश्वासन दिया कि न्याय मिलने और दोषी पुलिस कर्मियों के ऊपर मुकदमा एवं उनकी बर्खास्तगी होने तक सपा की लड़ाई जारी रहेगी। इस अवसर पर कन्हैया सिंह, जिपं कमलेश यादव, राजेश्वर तिवारी,
जांचकर हो दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई
गाजीपुर। सपा नेता संतोष यादव ने कहा कि नूरपुर कांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पीछे नहीं हटा जाएगा। प्रदेश की भाजपा सरकार में अपराधियों का मनोबल तो बढ़ा ही है। अब पुलिस आमजनों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर उत्पीड़न कर रही है, जो कभी बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सैनिक परिवार के साथ हुए इस उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलुंद किया जाएगा।