फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A married woman who was declared dead a month ago was found alive

Ghazipur News: एक महीने पहले जिस विवाहिता को मृत बताया वो जीवित मिली

Fri, 07 Nov 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
A married woman who was declared dead a month ago was found alive
भीमापार। सादात थाना पुलिस ने शुक्रवार को दहेज हत्या और शव गायब करने के मामले में खुलासा करके सबको हैरान कर दिया। एक महीने पहले जिस विवाहिता को मृत बताया गया था वो शुक्रवार की सुबह बरेहता पुल से जीवित मिली। विवाहिता के सकुशल मिलने पर ससुरालवालों ने राहत की सांस ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि बीते 3 अक्टूबर को बरहपार भोजूराय निवासी राजवंती देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बेटी रूचि को उसके ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज के लिए पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवचेना शुरू कर दी। गहनता से जांच करने पर मामला संदिग्ध लगा। छानबीन में पता चला कि विवाहिता जीवित है और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किसी और से शादी कर वहां रह रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने बरेहता पुल से विवाहिता को सकुशल बरामद कर लिया और उससे पूछताछ की। विवाहिता ने बताया कि उसके मायके वालों ने उसकी शादी बिना उसकी मर्जी के जबरदस्ती करा दी थी। वह पढ़ाई के दौरान एक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आए एक युवक से मुलाकात के बाद से ही प्रेम करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी। बताया कि जबरदस्ती शादी होने के बाद वो खुद ही उसके साथ चली गई थी। इधर विवाहिता के जीवित मिलने की जानकारी होते ही हथौड़ा निवासी विवाहिता के पति राजेंद्र, सास कमली देवी, ससुर फूलचंद, देवर मुन्ना, ननद रेनू व आकाश ने राहत की सास ली। ससुरालियों ने कहा कि हम निर्दोष थे और जांच पर पूरा भरोसा था। सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि विवाहिता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। साथ ही छानबीन जारी है।
विज्ञापन

ससुरालियों ही नहीं पुलिस पर भी लगाया था आरोप-भीमापार। सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि हथौड़ा गांव निवासी राजेंद्र की शादी 6 जून 2023 को बरहपार भोजूराय निवासी रूचि के साथ हुई थी। बीते 3 अक्तूबर को दहेज हत्या की तहरीर देते हुए विवाहिता की मां ने बताया था कि दहेज में बाइक न मिलने पर ससुरालीजन पुत्री को प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया था कि मारने पीटने के साथ ही खाना व कपड़ा तक नहीं देते थे और कई बार पंचायत के बावजूद स्वभाव में बदलाव नहीं आया। इधर पिता की मौत हो गई तो अंतिम दर्शन के लिए भी पुत्री को मायके नहीं आने दिया। यहीं नहीं विवाहिता की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed