फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A farmer was killed after being run over by the train

Ghazipur News: ट्रेन से कटकर किसान की मौत

Sat, 13 Jun 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
A farmer was killed after being run over by the train
बरही- खजूरगांव मार्ग चारपहिया वाहन के धक्के से सिंगेरा गांव निवासी मृतक दयाराम राजभर की फाइल फो
मरदह। कासिमाबाद कोतवाली के क्षेत्र इंदौर गांव के पास बरही-खजूरगांव मार्ग पर शनिवार की शाम अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार वृद्ध किसान की मौत हो गई। वह बाइक से खेत की निगरानी करने जा रहे थे। मरदह थाना क्षेत्र के सिंगेरा गांव निवासी कमलावती देवी ने बताया कि कासिमाबाद कोतवाली के इंदौर गांव में खेत है। फसलों को देखने के लिए पति दयाराम राजभर (60) बाइक से खेत पर जा रहे थे। इंदौर गांव के पास बहरी-खजूरगांव मार्ग पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप लहूलुहान होकर अचेत हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीण उन्हें उपचार मरदह सीएचसी लाए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के की सूचना पर पत्नी कमलावती देवी, बेटी रागिनी राजभर और अंजली राजभर के रोने बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इधर, परिजन शव लेकर घर चले आए। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed