फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A face-to-face collision of a pick-up bus, the driver dies

पिकअप-बस की आमने-सामने की टक्कर, चालक की मौत

Sat, 15 May 2021 05:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
A face-to-face collision of a pick-up bus, the driver dies
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा महावीर मंदिर के सामने शनिवार की भोर में चालक को नींद आने से तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप सामने से आ रही बस से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के रसड़ा गांव निवासी चालक वीर बहादुर यादव (35) हॉस्पिटल का सामान लेकर पिकअप से आ रहा था। भोर में चालक सामान लदे पिकअप को लेकर भदौरा गांव के पास पहुंचा ही था कि झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर ताड़ीघाट-बारा मुख्य मार्ग पर सामने से बारातियों को लेकर लौट रही एक बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पिकअप के परखचे उड़ गए। घटनास्थल पर ही चालक वीर बहादुर की मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

बस में सवार सभी बाराती चीख-पुकार करने लगे। ग्रामीणों की मदद से सभी बारातियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। सूचना पाकर पहुंचे सेवराई चौकी इंचार्ज रामकुमार ओझा ने मृत चालक को पिकअप से बाहर निकलवाया एवं जेसीबी और क्रेन की मदद से बस और पिकअप को सेवराई चौकी लाए। पिकअप पर लिखे मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि अनियंत्रित पिकअप और बस की टक्कर में चालक की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed