फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   criminal wanted for murder of two RPF constables carrying reward of lakh was killed in an encounter

मुठभेड़ में एक लाख का इनामी ढेर: RPF के दो सिपाहियों की हत्या में शामिल था बदमाश, 6 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2024 01:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 Sep 2024 01:32 AM IST
सार

बदमाश की पहचान एक लाख के इनामी बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ क्षेत्र के मंसूर गली, पेढ़िमा बाजार निवासी मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह आरपीएफ के दो सिपाहियों की हत्या में वांछित था।

विज्ञापन
criminal wanted for murder of two RPF constables carrying reward of lakh was killed in an encounter
Ghazipur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात यूपी-एसटीएफ की नोएडा यूनिट और जिला पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक अंतरराज्यीय बदमाश घायल हो गया। जिसके बाद बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बदमाश की पहचान एक लाख के इनामी बिहार के पटना के फुलवारीशरीफ क्षेत्र के मंसूर गली, पेढ़िमा बाजार निवासी मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह आरपीएफ के दो सिपाहियों की हत्या में वांछित था। इससे पहले इस मामले में छह आरोपी गिरफ्तार किए गए थे।

विज्ञापन

बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में गत 19 अगस्त की रात आरपीएफ के दो सिपाही जावेद खान और प्रमोद कुमार शराब की तस्करी को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इस पर अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के बदमाशों ने दोनों सिपाहियो को वीभत्स तरीके से मारपीट कर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था। इसके चलते दोनों आरक्षियों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

criminal wanted for murder of two RPF constables carrying reward of lakh was killed in an encounter
Ghazipur News - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में छह बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू का नाम प्रकाश में आया था। जाहिद की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मोहम्मद जाहिद के खिलाफ अपहरण, मारपीट और शराब तस्करी के आरोपों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

एसटीएफ की नोएडा यूनिट के अफसरों ने बताया कि दिलदारनगर थाना क्षेत्र में मोहम्मद जाहिद के आने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जिला पुलिस के साथ उसकी घेराबंदी की गई तो वह फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में जाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

criminal wanted for murder of two RPF constables carrying reward of lakh was killed in an encounter
Ghazipur News - फोटो : अमर उजाला

एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है, जिनका उपचार सीएचसी सेवराई में हो रहा है। जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आया जा रहा है। वहीं, मुठभेड़ में ढेर बदमाश आरपीएफ जवानों की हत्या का मुख्य आरोपी था, जिसपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वह आज बिहार शराब तस्करी के लिए आया था। उसके पास से अवैध असलहा भी बरामद हुआ है। बदमाश के छाती में गोली लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed