फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जिला पंचायत अध्यक्ष पंचरत्नी ने ली शपथ

जिला पंचायत अध्यक्ष पंचरत्नी ने ली शपथ

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी प्रभुएन सिंह ने जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंचरत्नी को जिला पंचायत हाल में गुरूवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद अध्यक्ष ने सबको विश्वास में लेकर जिले का विकास करने का भरोसा दिलाया। कहा कि जिले के चौमुखी विकास में सबके सहयोग की जरूरत है।
शपथग्रहण के लिए जिला पंचायत के हाल में बने मंच पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पंचरत्नी, जंगीपुर विधायक कैलाश यादव, एमएलसी विजय यादव, पूर्व एमएलसी बच्चा यादव विराजमान थे। साढ़े बारह बजे डीएम ने हाल में प्रवेष किया। अपर मुख्य अधिकारी एसपी दूबे ने सभी लोगों का स्वागत किया। फिर डीएम ने चेयरमैन पंचरत्नी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कहा कि जो भी नियम संगत काम होंगे उसको किया जाएगा। शपथ लेने के बाद सभी सदस्यों ने ताली बजाकर नए जिला पंचायत अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। शपथ लेने के बाद चेयरमैन ने कहा कि जनपद में विकास कार्यक्रम तेज किए जाएंगे और विकास संबंधी फैसले सदस्यों से विचार करने के बाद ही लिए जाएंगे। उन्होंने सबके सहयोग के लिए आभार भी जताया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रभुएन सिंह ने कहा कि जब कोई भी व्यक्ति बड़ी जिम्मेदारी पाता है तो उसे थोड़ी झिझक जरूर होती है। लेकिन धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाता है। उन्होंने नए अध्यक्ष को बधाई दी। कहा कि जिला पंचायत से ही विकास का संपूर्ण खाका खींचा जाता है। उन्होंने पूरा सहयोग देने का वादा भी किया। मुख्य विकास अधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने उम्मीद जताई कि जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला विकास के पैमाने पर नई ऊंचाइयों हासिल करेगा। पूर्व एमएलसी बच्चा यादव ने कहा कि गरीब परिवार में जन्म लेने वाली नए जिलापंचायत अध्यक्ष से काफी उम्मीदें हैं। आशा है वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी। एमएलसी विजय यादव ने कहा कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में जिले का भरपूर विकास होगा। जंगीपुर के सपा विधायक कैलाश यादव ने कहा कि पंचरत्नी के अध्यक्ष बनने से जिले के विकास में तेजी आएगी। उन्होंने इस चुनाव में सभी के सहयोग पर खुशी जाहिर की। कहा कि जिले के विकास में सभी को साथ में लेकर काम किय
विज्ञापन

फोटो

इनसेट
शपथ ग्रहण मेें कम दिखीं महिला सदस्य
गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में गुरुवार को महिला जिलापंचायत सदस्यों की संख्या काफी कम देखी गई। पूर्व जिलापंचायतअध्यक्ष रह चुकीं गीता पासी भी मौजूद नहीं थीं। जबकि 21 जनवरी को हुए मतदान में काफी तादाद में महिला सदस्य कतार में खड़ी देखी गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
कैलाश को छोड़ नहीं था कोई विधायक
गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के शपथ ग्रहण समारोह में जंगीपुर के विधायक कैलाश यादव को छोड़ कोई भी सपा विधायक मौजूद नहीं था। इसको लेकर खूब कानाफूसी हो रही थी। इस समारोह में सांसद राधेमोहन भी नहीं दिखाई दिए। जंगीपुर विधायक का ही पूरा दबदबा जिला पंचायत में देखने को मिला जबकि नामांकन और मतदान के दिन सपा के कई दिग्गज डाक बंगले में जुटे थे। यही नहीं कुर्सी पर सपा का कब्जा तय कराने में जैसे-तैसे सभी नेता एक मंच पर आए थे।

ऐसे बनी जिले की प्रथम नागरिक
नोनहरा। वक्त इंसान को क्या से क्या नहीं बना देता है। कभी राजा को रंक तो कभी रंक को राजा। वक्त का तकाजा ही कहा जाएगा कि देखते ही देखते पंचरत्नी फर्श से अर्श पर ही नहीं पहुंची, बल्कि पंचरत्नी से पचरत्न बन गई।

पंचरत्नी देवी का जन्म कासिमाबाद विकास खंड के इंदौर गांव में एक गरीब परिवार में हुआ था। पिता भोला कनौजिया ने पंचरत्नी की शादी 1999 में मुहम्मदाबाद विकास खंड के शहबाजकुली गांव में नरसिंह कनौजिया के पुत्र गोविंद कनौजिया उर्फ गुड्डू से किया। 2010 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंचरत्नी देवी ने जिला पंचायत क्षेत्र-43 द्वितीय से निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपनी उम्मीदवारी दाखिल की। चुनाव प्रचार के दौरान उनका मतदाताओं का पैर छूकर वोट मांगने का अंदाज काफी चरचा में रहा। लोगों का आशीर्वाद भी मिला। पंचरत्नी देवी भारी मतों के अंतर से विजयी होकर जिला पंचायत की सदन में पदार्पण किया। 21 दिसबंर को हुए उपचुनाव में जिला पंचायत सदस्यों ने दलीय सीमा तोड़कर वोट किया, जिसका परिणाम यह हुआ कि पंचरत्नी देवी 42 मतों के रिकार्ड अंतर से विपक्षी गीता पासी को पटखनी दे दी और जिले की प्रथम नागरिक बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed