फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कांग्रेसजनों ने भरी हुंकार, वापस हो स्वकर

कांग्रेसजनों ने भरी हुंकार, वापस हो स्वकर

Sun, 08 Dec 2013 05:44 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sun, 08 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में लागू स्वकर प्रणाली को वापस लेने, गन्ना और धान की खरीद शुरू करने, प्रदेश में ध्वस्त सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार को जिलेभर में कांग्रेसियों ने हुंकार भरी। इसके साथ ही सरकार की नीतियों और सपा सरकार के रवैये पर भी कांग्रेसजनों ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित सरज पांडेय पार्क में आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश जोन 4 के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि आजादी के बाद किसान भुखमरी की कगार पर खड़ा है लेकिन सपा सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है। चीनी मिलों के बंद रहने तथा गन्ने का वाजिब दाम नहीं मिलने से किसान गन्ने की फसल को फूंकने पर मजबूर हो गए हैं। पूरे प्रदेश मेें सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लूट, हत्या, डकैती, छिनैती, बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं और सत्ता के इशारे पर पुलिस मुकदमे तक नहीं दर्ज कर रही है। कहा कि दिल्ली की कुर्सी के लिए सपने देख रही सपा का घिनौना चेहरा बेनकाब होता जा रहा है। पहले एनआरएचएम घोटाले के आरोपी बसपा के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या को गाजीपुर लोक सभा सीट से मैदान में उतारा। अब नामी-गिरामी अपराधियों में शामिल अतीक अहमद को सुल्तानपुर लोकसभा सीट से उतारने की घोषणा कर सपा ने यह साबित कर दिया है कि उसे सिद्धांतों की कोई परवाह नहीं है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर वाराणसी कमिश्नरी में 27 और 28 दिसंबर 2013 को घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन चलाया जाएगा, जिसमें कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता और कद्दावर मंत्री भाग लेंगे। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि प्रदेश सरकार को जनसरोकारों से कोई मतलब नहीं है। वरिष्ठ नेता डा. मारकंडेय सिंह ने कह कि पिछले बीस वर्षों से प्रदेश में विकास के कार्य ठप पड़े हैं। देश का पैसा सूबे की सरकार अपने चुनावी एजेंडे में लगा रही है। शहर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि गाजीपुर जैसे छोटे शहर में स्वकर प्रणाली को लागू किया जाना कतई उचित नहीं है। भारतीय संविदाकर्मी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पाठक ने कहा कि जय जवान, जय किसान का नारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने दिया था, लेकिन आज सबसे ज्यादा बदहाल कोई है तो वह किसान है। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री, अहमद जमाल जैदी, राजेश श्रीवास्तव, हरवेंद्र यादव, समीउल्लाह खां, इरफान बसर, परवेज अहमद खान आदि उपस्थित थे। इसी कड़ी में जखनिया तहसील में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों की अनदेखी पर प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की। बनारस में आयोजित घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम के तहत सपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा। इस मौके पर राजीव कुमार सिंह, लाल साइब यादव, जयराम सिंह, हनुमान सिंह, रमेश पाठक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed