{"_id":"59-115795","slug":"Ghazipur-115795-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार के मलबे में दबने से अधेड़ महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार के मलबे में दबने से अधेड़ महिला की मौत
Ghazipur
Updated Sun, 08 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
शादियाबाद (सं.)। थाना क्षेत्र के अकरांव सुरहुरपुर गांव में शनिवार की दोपहर कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। अकरांव सुरहपुर गांव निवासी बैजनाथ चौहान की पत्नी मुलदेई देवी (50) ठंड से राहत पाने के लिए अपने कच्चे मकान के दीवार के पास बैठकर दोपहर करीब 1 बजे धूप सेंक रही थी। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार उसके ऊपर गिर पड़ी, जिससे वे मलबे में दब गई। घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई, मौके की तरफ दौड़ पड़े। आनन-फानन में लोगों ने मलबे को हटाकर मुलदेई को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। मृतक के परिवार में मौत की सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन