फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तरफदारी में आए भाई को ग्रामीणों ने मार डाला

तरफदारी में आए भाई को ग्रामीणों ने मार डाला

Sun, 08 Dec 2013 05:44 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sun, 08 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बयेपुर देवकली गांव में शनिवार को पति-पत्नी के झगड़े ने बवाल का रूप ले लिया। इस दौरान बहन की तरफदारी करने आए भाई और चाचा को ग्रामीणों ने पीटा। गंभीर रूप से घायल महिला के भाई को उपचार के लिए वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं चाचा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मारपीट के दौरान ग्रामीणों ने दो बाइकों को गड़ही में फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में दो लोगों को उठाए जाने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

देवकली गांव निवासी नगदू यादव की शादी नंदगंज के सिहोरी गांव निवासी रामकेश यादव की पुत्री सिंधू से हुई है। शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। इससे नाराज होकर पत्नी ने अपने मायके वालों को फोन कर बताया कि उसके पति ने उसकी जमकर पिटाई की है। यह जानकारी मिलने के बाद मायके से करीब 10 लोग बाइक और कार से लोग देवकली गांव में विवाहिता के घर पहुंच गए। मामले को लेकर लड़की और लड़के पक्ष में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते गाली-गलौज के साथ हाथापाई शुरूहो गई। यह देख वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच सिहोरी से आए लोगों ने जबरदस्ती गाली देते हुए नगदू के भाई हर्ष यादव और सोमारु को गाड़ी में बैठाकर गांव वालों के गाली देते हुए भागने लगे। इस पर ग्रामीणों की भीड़ आक्रोशित हो गई और भाग रहे लोगों को दौड़ा लिया। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर दो युवक मौके पर बाइक छोड़कर भाग निकले, जबकि दूसरे बाइक पर सवार चाचा प्यारेलाल यादव और भाई विजयशंकर यादव को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की, जिससे विजय शंकर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। काफी देर तक वह बेहोशी की हालत में छटपटाता रहा। जबकि घायल चाचा वहीं सहमा रहा। ग्रामीणों ने दोनों बाइकों को गड़ही में फेंक दिया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बावजूद इसके पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने विजयशंकर यादव को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। लड़के पक्ष का कहना था कि मारपीट करने आए लोग उनके दो भाइयों को उठा ले गए हैं। मौके पर पहुंचकर एसडीएम अमित सिंह और सीओ कमलकिशोर ने घटना के बारे में जानकारी ली। इस संबंध में सीओ का कहना है कि मामला रिश्तेदारी का है। तहरीर मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed