फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   956 applications received in the second phase of RTE, lottery to be held today

Ghazipur News: आरटीई में दूसरे चरण में 956 आवेदन, आज निकलेगी लाटरी

Mon, 09 Mar 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
956 applications received in the second phase of RTE, lottery to be held today
गाजीपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों की 25 फीसदी सीट पर दाखिले के लिए दूसरे चरण में 956 बच्चों की तरफ से आवेदन किया गया है। सोमवार को इस चरण की लाटरी निकाली जाएगी। इसके बाद चयनित बच्चों को विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस वर्ष आरटीई के तहत 1309 निजी स्कूलों में करीब 8797 सीटें आरक्षित की गई हैं। इस सत्र में तीन चरण में दाखिले मिलेंगे। पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया दो से 16 फरवरी तक आयोजित की गई थी। इस चरण में रिकार्ड 1849 बच्चों की तरफ से आवेदन किया गया था। पहले चरण की लॉटरी 18 फरवरी को निकाली गई जिसमें 775 बच्चों की किस्मत खुली थी। दूसरा चरण 21 फरवरी से 7 मार्च तक चला। इस चरण में पहले की अपेक्षा लगभग आधा आवेदन किए गए हैं। इसमें 956 बच्चों की तरफ से आवेदन किया गया।
विज्ञापन

सत्यापन में 779 आवेदन सही पाए गए जबकि कमियों के चलते 177 निरस्त हो गए। इस चरण की लॉटरी 9 मार्च को निकाली जाएगी। 11 मार्च को चयनित बच्चों को विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि तीसरा चरण 12 मार्च से 25 मार्च तक संचालित होगा। इस चरण की लॉटरी 27 मार्च को निकाली जाएगी तथा 29 मार्च को विद्यालय आवंटन के सापेक्ष सीटों पर प्रवेश के आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed