फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   250 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

250 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

Sat, 14 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
250 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

विज्ञापन
गाजीपुर। मोक्षदायिनी गंगा में अब शहर का गंदा पानी नहीं गिरेगा। इसके लिए सरकार ठोस पहल की है। शहर के आरटीआई मैदान के पास सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना होगी और गंगा को प्रदूषण मुक्त किया जाएगा। इस प्लांट के जरिए गंदे पानी को शोधित करने के बाद गंगा में गिराया जाएगा। तीन चरणों में चलने वाली इस परियोजना पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रथम किस्त के रूप में कार्यदायी संस्था जलनिगम को छह करोड़ 47 लाख रुपये दिए गए हैं।
सीवेज व्यवस्था के अभाव में शहर सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों का प्रदूषित पानी विभिन्न नाला-नालियों के सहारे गंगा में गिर रहा है। नदी का जल प्रदूषित होने से मोक्षदायिनी गंगा के प्रति आस्था रखने वाले लोग गंगा में बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंतित है। वर्षों से शहर में सीवेज व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही थी। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पतित पावनी को निर्मल एवं अविरल बनाने की कवायद की जा रही है। इसी क्रम में दूषित पानी सीधे गंगा में गिरने से बचाने के लिए शहर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना कराई जाएगी। गंगा को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए इस प्लांट में आने वाले शहर के दूषित पानी को शोधित करने के बाद नदी में गिराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में तीन चरणों में चलने वाली इस योजना में आरटीआई मैदान में करीब दस बीघे में बनने वाले प्लांट के निर्माण पर लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें अमृत कार्यक्रम के तहत फेज-एक और दो पर 158.49 करोड़ एवं नमामि गंगे के अंतर्गत तीसरे चरण पर 90.81 करोड़ व्यय किया जाएगा। कार्यदायी संस्था जल निगम को छह करोड़ 47 लाख की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। इस संबंध में जलनिगम के जेई आशीष कुमार यादव ने बताया कि फेज-एक का टेंडर हो गया है जल्द कार्य शुरू होगा। जबकि फेज-दो के लिए प्राक्कलन स्वीकृत हो गया है। कार्यवृत्ति आते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट..
फेज-तीन में बनेगा मेन पंपिंग स्टेशन
गाजीपुर। शहर के आरटीआई मैदान में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए फेज-एक और दो में इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन तथा फेज-तीन में मेन पंपिंग स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। एक पंपिंग स्टेशन टाउनहाल और दूसरा ददरीघाट के पास बनेगा। जबकि मेन पंपिंग स्टेशन का निर्माण आरटीआई मैदान में कराया जाएगा।

इनसेट...
शहर में बिछेगी नई पाइप लाइन
गाजीपुर। अमृत कार्यक्रम के तहत पुरानी पाइप लाइन को बदला जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत शहर क्षेत्र में 20 किलोमीटर पाइप लाइन को बदलकर नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। शहर को चार जोन में बांटकर होने वाले इस कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पाइप लाइन बदलने के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed