फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   राजमार्ग की धूल से परेशानी, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

राजमार्ग की धूल से परेशानी, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Thu, 31 May 2018 10:47 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
राजमार्ग की धूल से परेशानी, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
सुहवल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के गरूआ मकसूदपुर गाँव के सामने राजमार्ग पर उड़ रही धूल पर पानी का छिड़काव न होने तथ्रा उसके चलते होने वाली बीमारियों से आजिज होकर ग्रामीण गुरुवार को राजमार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया। इस दौरान एक घंटे तक वाहनों का पहिया थमा रहा। गाजीपुर- जमानियाँ -सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 के बीच चल रहे निर्माण कार्यों के चलते मार्ग पर उड़ने वाली धूल ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसे लेकर आए दिन राजमार्ग के किनारे बसे गाँव ,ग्रामीण सहित आम राहगीरों को विभिन्न तरह की समस्याओं से जूझने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

मार्ग पर उडने वाली धूल से होने वाली परेशानी तथा स्वास्थ्य संबंधी बीमारी से लोगों का धैर्य जबाब दे रहा है। इससे छुब्ध होकर आज क्षेत्रीय ग्रामीण गरूआ मकसूदपुर गाँव के सामने पूर्वाह्न नौ बजे उक्त मार्ग को पूरी तरह से लकड़ी, वाहन आदि को आड़े-तिरछे पूरी तरह से जाम कर दिया। जिसके चलते मार्ग पर देखते-ही-देखते दोनों तरफ लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 10 बजे ग्रामीणों को किसी तरह से समझा-बुझाकर व मार्ग के निर्माण में लगी कार्यदायी संस्थान के ठेकेदारों से वार्ता करने के साथ तत्काल पानी का छिडकाव शुरू कराया। तब जाकर ग्रामीणों ने मार्ग को आवागमन के लिए खोला। साथ ही ग्रामीणों ने चेताया कि अगर मार्ग पर उड़ रही धूल के गुबार पर प्रतिदिन पानी का छिडकाव नहीं होता है तो हम ग्रामीण पुन: सडक पर उतर बडा आंदोलन करने को मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग सहित शासन प्रशासन की होगी। कार्यदायी संस्थान द्वारा मार्ग के निर्माण के नाम पर सडक को खोदकर छोडने तथा उड रही धूल पर पानी का छिड़काव न करने के चलते ग्रामीणों को ही नहीं अन्य आम नागरिकों को जहाँ परेशानी हो रही है, वहीं राजमार्ग के किनारे बसे दुकानदारों, किसानों को भी इसके चलते काफी नुकसान उठाना पड रहा है। मार्ग पर उड़ रही धूल पूरे इलाके को अपनी चपेट में लेने से दिन में धूंध जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। जिनको अपने परिवार के जिवकोपार्जन करने में काफी परेशानी हो रही है। जाम करने वाले ग्रामीणों का कहना था कि पानी का छिडकाव न होने से लोगों में गंभीर बीमारियों के होने का खतरा है, कहा कि अगर यही हालात रहा तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मार्ग से गुजरने वाले लोगों के आखों में धूल व कंकड पड़ने से दुर्घटनाओं के होने का खतरा बना रहता है। मार्ग को जाम करने वालों में मनोज राय, शैलेंद्र राय, शशिकांत, अरविंद, उदई राय, अनिल यादव, वेदप्रकाश, विनय राय, विनोद, गुलाब राम, मुकेश यादव, विपुल पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed