फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए छठ मइया से किया प्रार्थना

मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए छठ मइया से किया प्रार्थना

Thu, 26 Oct 2017 11:10 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए छठ मइया से किया प्रार्थना
गाजीपुर। विभिन्न मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ियों का धरना पांचवें दिन छठ पर्व पर गुरुवार को भी सदर ब्लाक परिसर में जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने छठ मइया से मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए दस मिनट तक प्रार्थना की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह ने कहा कि मांगों के पूरा होने तक हमारी कलमबंद हड़ताल जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह हड़ताल के दौरान बाल विकास का कोई भी कार्य नहीं करेंगी एवं वजन दिवस का बहिष्कार करेंगी। जिला संरक्षक अमरनाथ दुबे ने कहा कि विभागीय अधिकारी एवं मुख्य सेविका कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाकर उन्हें धरना में आने से रोक रहे हैं। जिला मंत्री माया सिंह ने कहा कि लखनऊ में धरना के दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया, जो निंदनीय है। मंडल अध्यक्ष शीला तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार अपने चुनावी संकल्प पत्र में किए गए वादे के अनुसार आंगनबड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि नहीं करती है, तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा। संघ की सदर उपाध्यक्ष तारा आर्यन, तिलकू कुशवाहा, अनीशा गुप्ता, राधिका, कलावती, लाची कुशवाहा, बिंदा गुप्ता, किसमती देवी, पुष्पा सिंह, मंजू सिंह, मीना सिंह, फूलमती, गीता देवी, विद्यावती, आशा कुशवाहा, निर्मला देवी, मंजू यादव, रीता कुशवाहा आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed