फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विवाद को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता हुए आमने-सामने

विवाद को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता हुए आमने-सामने

Sat, 02 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
विवाद को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता हुए आमने-सामने
सैदपुर/औड़िहार (गाजीपुर)। नगर के मुख्य बाजार में शनिवार की दोपहर मामूली विवाद को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कांग्रेसी नेता को पकड़कर थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों में वरिष्ठ लोगों की पहल पर समझौता हो गया।
विज्ञापन

नगर के पश्चिम बाजार निवासी संजय बरनवाल ठेला लगाकर बाजार में घूमकर बादाम-पट्टी आदि बेचते हैं। उन्होंने दोपहर में बाजार में स्थित कांग्रेसी नेता की दूकान के सामने अपना ठेला लगाया था। कुछ लोग सामान खरीद रहे थे। तभी कांग्रेस नेता ने संजय से कहा कि ठेला यहां मत लगाया करो। इसी बात को लेकर ठेला वाले एवं कांग्रेसी नेता में हाथापाई हो गई। संजय ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को भाजपा के एक नेता को बताया तो वे कुछ भाजपा नेताओं के साथ कांग्रेसी नेता से बात करने पहुंचे। इतने में कांग्रेसी नेता भड़क गए और भाजपा कार्यकर्ताओं से उनकी तूतू-मैंमैं होने लगी। भाजपा नेताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर कस्बा इंचार्ज कमलकांत वर्मा एवं कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी पहुंचे और कांग्रेसी नेता को थाने ले आए। सूचना पर कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गए। दोनों दलों के लोगों के थाना पहुंचने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सर्वेश कुमार मिश्र भी थाना पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया। दोनों पक्षों के लोगों ने समझौता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed