{"_id":"5cc9e0c3bdec2207657b8440","slug":"81556734147-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशकों बाद भी मजदूरों की दशा जस की तस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशकों बाद भी मजदूरों की दशा जस की तस
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले भर में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। कहीं जुलूस निकाल कर सभा की गई तो कहीं गोष्ठियों के माध्यम से मजदूरों की दशा और चुनौतियों को उठाते हुए आवाज बुलंद की गई। मजदूर नेताओं ने कहा कि आजादी के बाद सरकारें बनती रहीं और झूठे वादे बुलंद होते रहे लेकिन आज तक मजदूरों की दशा में सुधार नहीं हुआ। अब तक की सभी सरकारें गरीब, मजदूर और दबे कुचलों के उत्थान का दावा तो करती रहीं लेकिन किसी ने मजदूरों के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। यही वजह है कि देश में लाखों मजदूर परिवार दो जून की रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) एवं विद्युत मजदूर पंचायत के सदस्यों ने सिटी रेलवे स्टेशन से जुलूस निकाला। स्टेशन रोड, लंका, कचहरी होते हुए जुलूस जिला श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचा, जहां सभा की गई। सभा में अखिल भारतीय किसान महासभा, भारतीय खेत मजदूर यूनियन, निर्माण मजदूर यूनियन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी शामिल हुए। एसोसिएशन के सौरभ पांडेय ने कहा कि पहली मई को शिकागो में मजदूरों के आंदोलन के रूप में याद किया जाता है। कहा कि श्रमिकों का शोषण हो रहा है। विद्युत मजदूर पंचायत के विजय शंकर ने संविदा और आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों का दर्द रखा। कहा कि सरकारें दावा करती रहीं और मजदूर बदहाल होते रहे।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने सातवें वेतन की विसंगतियों तथा पुरानी पेंशन बहाली पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सभी दल और सरकारें यह भूल रही है कि अगर मजदूर लामबंद हो जाएं तो देश की तस्वीर ही बदल जाएगी। बाद में सभी ने मजदूर एकता के समर्थन में नारेबाजी की। इस मौके पर विजय बहादुर सिंह, आरएन राव, वीरेंद्र गोतम, एसपी गिरी, मो. अफजल, संजय विश्वकर्मा, एमपी राय, निर्भय नारायण, रविकांत चौहान, अमित सिंह, संतोष कश्यप, मनोहर यादव, सलीम अंसारी, मनीष श्रीवास्तव, पंकज वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
आदर्श बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में लोक मजदूर संघ की ओर से गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि सबसे अधिक मेहनत करने वाले दयनीय जीवन जी रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जेएस जनार्दन, विपिन कुमार, अजीत कुमार गुप्ता, मुन्नी देवी, सुनील कुशवाहा, सुखराम, सुरेश राम, संजय यादव, राधेश्याम यादव, अरुण कुमार, पुष्पा कुशवाहा आदि मौजूद रहे। काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक में आयोजित गोष्ठी में कवि दिनेशचंद्र शर्मा ने कहा कि देश में सभी राजनीतिक दल और सरकारें मजदूरों के उत्थान का दावा करती हैं लेकिन उनकी दशा दयनीय होती जा रही है। मजदूरों पर राजनीति खत्म कर वास्तव में ही उनके सुधार की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर शाखा प्रबंधक कौशल किशोर, अमित ठाकुर, जेपीएल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जमानिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के भैदपुर गांव स्थित हुआवे दक्ष टेलीकॉम सेक्टर स्किल ट्रेनिंग सेंटर पर विश्व मजदूर दिवस मनाया गया। प्रोग्राम मैनेजर डा. उमाशंकर सिंह ने जब तक आप अपने दायित्व एवं अधिकारों को जानेंगे, नहीं तब तक आप एक सफल कामगार नहीं बन सकते हैं। इस अवसर पर सेंटर मैनेजर शाकिर अब्बासी, अनिल कुमार गुप्ता, अजय कुमार, आमिर सिद्दीकी, तारिक नसीम, विकास सिंह, सुमन कुशवाहा, इद्रीस आलम, गोपाल राम आदि उपस्थित थे।