{"_id":"5a9453384f1c1bd04b8b7e7f","slug":"81519670072-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी निर्वाचन क्षेत्रों में निर्विरोध निर्वाचन होना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी निर्वाचन क्षेत्रों में निर्विरोध निर्वाचन होना तय
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद।
सहकारी निर्वाचन के तीसरे चरण में क्रय-विक्रय सहकारी समितियों की प्रबंध समिति के लिए सोमवार को कार्यालयों पर संचालक पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया। यूसुफपुर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के परिसर में काफी गहमागहमी के बीच सात निर्वाचन क्षेत्रों से 13 संचालकों के लिए कुल 13 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे सभी निर्वाचन क्षेत्रों में निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।
सहकारी निर्वाचन के तीसरे चरण में तहसील स्तरीय सहकारी संस्था क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। इसके क्रम में संचालक पद के लिए निर्वाचन अधिकारी खंड शिक्षाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह के सामने नामांकन पत्र दाखिल किए गए। यूसुफपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति में 13 संचालक पद के लिए निर्वाचन क्षेत्र एक कासिमाबाद व्यक्तिगत निर्वाचन क्षेत्र से मंजू सिंह, निर्वाचन क्षेत्र संख्या दो कासिमाबाद संस्थागत वार्ड नंबर एक से पूनम, वार्ड नंबर दो से अनिल, वार्ड नंबर तीन से जयप्रकाश सिंह, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 3 बाराचवर संस्थागत वार्ड नंबर एक से नरसिंह यादव एवं वार्ड नंबर दो से गोरख राम, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 4 भांवरकोल व्यक्तिगत से कृष्णकांत राय, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 भांवरकोल संस्थागत वार्ड नंबर 1 से विनोद राय, वार्ड नंबर 2 से मनोज राय, निर्वाचन क्षेत्र संख्या छह मुहम्मदाबाद व्यक्तिगत से तेजबहादुर यादव, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 7 संस्थागत वार्ड नंबर 1 से मनोज राय, वार्ड नंबर 3 से ओमप्रकाश गिरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर इफको निदेशक राजकुमार त्रिपाठी, पीसीएफ के निदेशक विजयशंकर राय, उप्र कोआपरेटिव बैंक के निदेशक पूर्व विधायक विरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य हनुमान सिंह यादव, गोपाल उपाध्याय, ओंकारनाथ राय, अनिल राय मुन्ना, सुरेश गिरी, नथुनी सिंह, प्रदीप कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।