{"_id":"59f8ab434f1c1bd8538ba152","slug":"81509468995-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी में संशोधन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी में संशोधन की मांग
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर। जीएसटी से संबंधित सवालों को लेकर अधिवक्ताओं, व्यवसायियों एवं लेखपालों की बैठक स्थानीय गांव के पंचायत भवन के कक्ष में मंगलवार को हुई। इसमें जीएसटी लागू करने से हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। चर्चा में शामिल लोगों ने केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग किया कि जीएसटी के कुछ खास बिंदुओं में सुधार के लिए विचार होना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि रिटर्न दाखिल करने का विलंब शुल्क आगामी 31 मार्च 18 तक समाप्त किया जाए। रिटर्न दाखिल करने का विलंब शुल्क 200 रुपए से घटाकर 20 रुपए प्रतिदिन करने तथा अधिकतम विलंब शुल्क 20 हजार की जगह 5 हजार तक करने, विवरणी दाखिल करने के समय को बढ़ाकर एक माह करने, जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की विवरणी में संशोधन का प्रावधान करने तथा जीएसटी में वैट की तरह ब्लाक स्तर पर सलाहकार समिति का गठन करने की मांग की। इस अवसर पर एडोवोकेट राजेश उपाध्याय, सुरेंद्र प्रसाद, अशोक सिह, मृत्युंजय सिंह, फिरोज, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन