फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कृभको बीज विधायन संयत्र से होगा बीज वितरण

कृभको बीज विधायन संयत्र से होगा बीज वितरण

Wed, 17 Oct 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कृभको बीज विधायन संयत्र से होगा बीज वितरण
जंगीपुर(गाजीपुर)। स्थानीय बीज विधायन संयत्र को खोलने की मांग को लेकर किसानों के आंदोलन का असर दिखने लगा है। फिलहाल इसे बंद करने का फैसला वापस ले लिया गया है। अब इस केन्द्र से किसानों को जल्दी ही गेहूं के बीज का वितरण किया जाएगा। इस खबर के बाद किसानों में खुशी व्याप्त है। करीब छह माह से इस संयत्र से बीज वितरण नहीं किया जा रहा था तथा इसे बंद करने की कवायद चल रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया था। कुछ दिनों पूर्व सरकार ने जंगीपुर सहित प्रदेश के तीन बीज विधायन संयत्रों को बंद कर दिया। जंगीपुर के कृभकों विधायन संयंत्र से करीब 250 किसान जुड़ें थे। वितरण बंद हो जाने से किसानों को विभिन्न प्रजातियों की धान तथा गेहूं के बीज नहीं मिल पा रहा था। इस साल जून माह में न तो धान का बीज ही मिला और न हीं वर्तमान में गेहूं का बीज मिल रहा था। इसको लेकर किसानों ने आंदोलन करना शुरु किया। बैठकों के आयोजन के साथ ही धरना प्रदर्शन किया गया। सरकार से यहां से बीज वितरण कराने की मांग की गई। इस आंदोलन का असर यह पड़ा कि हाल ही में शासन की ओर से इस केन्द्र से बीज वितरण किए जाने का आश्वासन दिया गया है। आदेश आने के बाद किसानों को उन्नत गेंहू के बीजों का वितरण किया जाएगा। इस खबर के बाद किसानों में उत्साह दिख रहा है। इस मामले में केन्द्र के अधिकारियों ने बताया कि उच्चाधिकारियों की ओर से यहां बीज वितरण कराए जाने के लिए आश्वासन मिल गया है। बीज आने के बाद पूर्व की तरह किसानों में वितरित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed