फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एसडीओ की पिटाई, पु लिस ने आधा दर्जन स्थानों पर दी दबिश

एसडीओ की पिटाई, पु लिस ने आधा दर्जन स्थानों पर दी दबिश

Sun, 12 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
एसडीओ की पिटाई, पु लिस ने आधा दर्जन स्थानों पर दी दबिश
दिलदारनगर (गाजीपुर)। एक पखवारे से बिजली आपूर्ति ठप रहने तथा समय से ट्रांसफार्मर न बदलने से नाराज भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों ने बीते शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र दिलदारनगर पहुंचकर हंगामा किया। इसका विरोध करने एसडीओ रत्नेश कुमार जायसवाल की जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में पीड़ित द्वारा छह नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शुक्रवार की रात आरोपियों की तलाश में पुलिस ने आधा दर्जन संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन एक भी आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। उधर, विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो हम आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर की बेपटरी विद्युत व्यवस्था तथा जले ट्रांसफार्मर को समय से न बदलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र दिलदारनगर पहुंचकर जमकर हंगामा किया था। सभी जेई की करतूतों से नाराज थे। उसके खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करते हुए एसडीओ दिलदारनगर रत्नेश जायसवाल से उलझ गए। एसडीओ इसका विरोध करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एसडीओ को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इससे नाराज कर्मचारियों ने तत्काल पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप कर दी थी। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिलदारनगर थाने में पहुंचकर भाजपा के छह नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही पुलिस को अल्टीमेटम भी दिया। पुलिस के मुताबिक एसडीओ की तहरीर पर छह लोगों पर नामजद केस दर्ज किया गया है। जिसमें नगसर निवासी पंकज राय, सेवराई के विष्णु सिंह, सरैला चट्टी के भक्ति सिंह कुशवाहा, फतेहपुर के विकास चौबे उर्फ बिट्टू, फुल्ली के राजकुमार गुप्ता, बहुआरा के धर्मेंद्र पांडेय शामिल हैं। इस मामले में पंद्रह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जमानिया आरबी सिंह ने बताया कि आरोेपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। पूरी रात संभावित ठिकानों पर दबिश देने का कार्य जारी है। बहुत जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed