{"_id":"5a8076414f1c1b8c268b9a77","slug":"71518368321-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीफ फसलों का हुआ रिकार्ड उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीफ फसलों का हुआ रिकार्ड उत्पादन
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के कुशल प्रबंध और किसानों की मेहनत के बल पर खाद्यान्न फसलों का इस वर्ष रिकार्ड उत्पादन हुआ है। इस वर्ष 22 जिले बाढ़ के कारण और 10 जिले बुंदेलखंड के सूखाग्रस्त होने के बावजूद खरीफ फसलों का उत्पादन बढ़ा है। इसके लिए प्रदेश के किसानों को बधाई देना चाहता हूं। यह बातें लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही।
उन्होंने बताया कि 23 से 25 फरवरी तक वाराणसी में किसान मेला लगाया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन पांच हजार किसानों को आमंत्रित किया जाएगा। इसका आयोजक प्रदेश का कृषि विभाग है तथा सहयोग में पशुपालन एवं उद्यान विभाग भी लगाए गए हैं। इसमें कृषि, पशुपालन, उद्यान विभाग से संबंधित विभागों का स्टाल लगाकर प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। गाजीपुर जिले का जिक्र करते हुए कहा कि 41 हजार 737 किसानों का लगभग 257 करोड़ रुपया ऋण मोचन योजना के अंतर्गत माफ कर किसानों को बहुत बड़े आर्थिक बोझ से मुक्ति दिलाते हुए चिंता एवं दबाव को कम करने का काम किया गया है। जिले में लगभग 160 सोलर पंप सिंचाई के लिए लगाने के लिए भी अधिकारियों से कहा गया है।