{"_id":"5c9d0198bdec22147163b47c","slug":"61553793432-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लोकतंत्र की बढ़ेगी शान, 19 मई को करें मतदान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लोकतंत्र की बढ़ेगी शान, 19 मई को करें मतदान’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना एवं प्रज्ञा रेंजर टीम के संयुक्त तत्वावधान में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के उद्देश्य से मतदाता हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया है। महुआबाग चौराहे पर लगाए गए पोस्टर पर मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया, प्राचार्य डा. सविता भारद्वाज, डा. अमित यादव, बीएसए श्रवण कुमार आदि ने हस्ताक्षर कर इस अभियान की शुरुआत की।
इसके पूर्व महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना एवं प्रज्ञा रेंजर की छात्राएं शान से करेंगे, मतदान करेंगे। लोकतंत्र की बढ़ेगी शान, 19 मई को करें मतदान’। न जाति पर न धर्म पर, वोट पड़ेगा कर्म पर, आदि नारे लगाते हुए महुआबाग चौराहे पर एकत्रित हुए। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की मतदाता ब्रांड एंबेसडर उरूज फातमा, प्रज्ञा रेंजर एवं मीडिया प्रभारी डा. शिव कुमार, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. इखलाक खान ने उपस्थित नागरिकों को हस्ताक्षर अभियान के लिए प्रेरित किया तथा मतदान के लिए संकल्प दिलाया । इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, जिला उपक्रीड़ा अधिकारी जवाहिर यादव, खंड शिक्षा अधिकारी अविनाश राय, डा. विकास सिंह, डा. एस एस प्रसाद, एके पांडेय डीएवी, रेंजर छात्राएं शिखा यादव, रीमा यादव, ऐमन बानो, शादमानी, काजल रावत तथा रासेयो की सलमा खातून, अर्चना कुशवाहा, सुनीता कुमारी, वैष्णवी खरवार, सीमा वर्मा आदि शामिल रहीं।