फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पंद्रह छात्राओं को टीचर ट्रेनिंग के लिए किया चयनित

पंद्रह छात्राओं को टीचर ट्रेनिंग के लिए किया चयनित

Wed, 14 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पंद्रह छात्राओं को टीचर ट्रेनिंग के लिए किया चयनित
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग के परिषद की ओर से छात्राओं की तरफ से निर्मित वस्तुओं की शिल्पकला प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

छात्राओं की ओर से हस्तकला से विभिन्न निष्प्रयोज्य वस्तुओं की मदद से उपयोगी वस्तुएं स्टैंसिल प्रिटिंग एवं टाई एंड डाई से बेडशीट, मेजपोश एवं दुपट्टा आदि बनाया गया। प्रयुक्त पॉलीथिन से सुंदर फूल, पुराने पेपर से फोटो फ्रेम, पेन स्टैंड आदि बनाकर छात्राओं द्वारा ‘बेस्ट ऑफ वेस्ट’ का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली 15 छात्राओं को टीचर ट्रेनिंग के लिए चयनित किया गया। विभाग की प्रभारी डॉ. वंदना कुमारी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए छात्राओं को ‘लर्न एंड अर्न’ के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदर्शनी को देखकर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज ने कहा कि छात्राएं अपने कौशल का इस्तेमाल कर अर्थोपार्जन कर सकती हैं जो उन्हें भावी जीवन में आत्मनिर्भर बनाने में मदद देगा। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. एसके पांडेय, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. विकास सिंह, डॉ. शिव कुमार, डॉ. पूजा सिंह आदि ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed