{"_id":"59aaf0344f1c1b12278b4ec3","slug":"61504374836-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद को लेकर भाइयों में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद को लेकर भाइयों में हुई मारपीट
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली अंतर्गत नगर के सोनार टोली मुहल्ला में शनिवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर भाइयों में जमकर मारपीट हुई। इसमें जहां दोनों भाई घायल हो गए, वहीं उनकी पत्नियां भी चोटिल हो गई हैं। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। स्वास्थ्य केंद्र पहुंची पुलिस ने घायलों से घटना की जानकारी ली।
नगर पालिका अंतर्गत सोनार टोली निवासी शिव वर्मा और उसके भाई जगदीश वर्मा के बीच काफी समय से भूमि विवाद चला रहा है। इसी बात को लेकर शनिवार की सुबह करीब नौ बजे दोनों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। भाइयों में मारपीट होते देख उनकी पत्नियां भी बीच-बचाव के लिए धक्का-मुक्की करने लगीं। लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट में शिव वर्मा (40) और जगदीश वर्मा (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि इनकी पत्नियां किरन वर्मा (37) और बसंती देवी (43) भी चोेटिल हो गईं। सभी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। जानकारी होने पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची पुलिस ने घायलों से घटना की जानकारी ली। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजाराम ने कहा कि मारपीट की जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की गई। किसी की तरफ से तहरीर मिली नहीं हैं। अगर तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन करते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।