फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दोस्त बना दुश्मन : दारू के नशे में हुई थी यशवंत की हत्या

दोस्त बना दुश्मन : दारू के नशे में हुई थी यशवंत की हत्या

Fri, 01 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
दोस्त बना दुश्मन : दारू के नशे में हुई थी यशवंत की हत्या
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सोहिलापुर गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे दस दिन पहले प्रापर्टी डीलर की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। प्रापर्टी डीलर की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके दोस्त ने शराब के नशे में की थी। इस मामले में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि दारू पीने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक और मारपीट हुई थी। इस दौरान दोस्त ने डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार कर प्रापर्टी डीलर की हत्या कर दी और हत्या की कहानी को दूसरा रूप देने के लिए शव के ऊपर बाइक गिराकर भाग गया था। गुरुवार की रात कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी सत्येंद्र उर्फ बबुआ को बिलैचिया मोड़ के पास से धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बीते 22 अगस्त को प्रापर्टी डीलर प्रापर्टी डीलर यशवंत सिंह की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। यशवंत का शव दूसरे दिन सोहिलापुर गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे मिला था। इसका खुलासा करने के लिए एसपी सिटी और सीओ सिटी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस, जंगीपुर थानाध्यक्ष और क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई थी। गुरुवार की रात पुलिस टीम को सूचना मिली की प्रापर्टी डीलर की हत्या करने वाला आरोपी बिहार जाने की फिराक में है। वह बिचैलिया मोड़ के पास खड़ा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सत्येंद्र कुमार यादव उर्फ बबुआ निवासी सोहिलापुर बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 22 अगस्त को मृतक यशवंत सिंह ने फोन करके बसपा कार्यालय के पास स्थित प्लाट पर बुलाया था। प्लाट पर पहुंचने के बाद वहां तीन लोग पहले से बैठकर शराब पी रहे थे। कुछ देर बाद वह तीनों व्यक्ति चले गए। इसके बाद यशवंत सिंह के साथ भुतहियाटांड रेलवे क्रासिंग के पास पगडंडी पर हम लोग चले गए, वहां जमकर शराब पी। तभी यशवंत ने किसी बात को लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया था। इसका विरोध करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी थी। तभी डंडे से तबाड़तोड़ प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मरने के बाद बाइक को शव पर गिराकर वाराणसी भाग गया। वह गुरुवार की रात बिहार जाने की फिराक में था, तभी पुलिस ने धर दबोचा। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर खून से सना हुआ डंडा भी बरामद कर लिया गया। एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नगद देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed