{"_id":"5c781680bdec2256b8080bb9","slug":"51551373952-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुति से बच्चों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुति से बच्चों ने मोहा मन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगर के स्टेशन पर स्थित अवध पब्लिक स्कूल जयनगर का फेयरवेल सेरेमनी पार्टी का आयोजन स्कूल में गुरुवार को किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों का मन मोहते हुए उन्हें तालियां बजाने को विवश कर दिया। इस दौरान देशभक्ति गीत सुनाकर लोगों को रोमांचित कर दिया।फिल्मी गीत, नाटक के साथ ही डांस की शानदार प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध करते हुए उनकी खूब तालियां बटोरी।
शुभारंभ प्रधानाचार्य श्रीमती किरन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सामने पुष्पार्जन और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति का क्रम शुरु हुआ। गीत समाप्त होने तक गुब्बारा फुलाना और गीत समाप्त होने से पहले गुब्बारा फूटने पर कतार से बाहर निकल जाना कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इसकी लोगों ने खूब सराहना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य किरन सिंह ने कहा कि वह मन लगाकर पढ़ाई करे, जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके। कार्यक्रमों की प्रस्तुति करने वाले छात्र-छात्राओं में रश्मी, वैष्णवी, दिव्या, श्रेया, संदीप, सन्नी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शालिनी, शिवांगी, पुप्षा सहित स्कूल के अन्य अध्यापिकाओं और अध्यापकों का सराहनीय योगदान रहा।