{"_id":"5beb0bd0bdec22694f461b4a","slug":"51542130640-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल(गाजीपुर)। डाला छठ पर्व को लेकर कई मार्गों पर मंगलवार को भारी वाहनों की नो-इंट्री थी। ताड़ीघाट-बारा और जमानिया-गाजीपुर-सैय्यदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 पर भीषण जाम लगा रहा। मार्गों पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। छठ पूजा में उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने समय से पहले ही नो-इंट्री में खड़े वाहनों को छोड़ दिया गया था। इससे सात घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस की तत्परता के बाद किसी तरह लोगों को जाम से मुक्ति मिली। उधर नो इंट्री के बाद जगह-जगह भारी वाहन खड़े रहे।
ताड़ीघाट-बारा और जमानिया-गाजीपुर-सैय्यदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 पर नो-इंट्री में वाहन खड़े थे। इससे भोर में तीन बजे इन मार्गों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। दोनों मार्गों पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। सुबह होने पर मार्ग पर आवागमन में वृद्धि होने पर जाम और भी विकराल हो गया। बाइक सवार, छोटे चार पहिया वाहन जाम में परेशान होते हुए प्रशासन को कोसते रहे। जाम में तमाम ऐसे लोग भी फंसे थे, जो छठ पूजा में भाग लेने जा रहे थे या पर्व के लिए खरीददारी के लिए जा रहे थे। भीड़ में हर कोई इस बात से परेशान था कि आखिरकार किधर से निकले। वाहनों को आगे-पीछे करने को लेकर लोगों को किचकिच के साथ तीखी झड़प होती रही। पुलिस जाम को समाप्त कराने के लिए हांफती रही। छठ पूजा में उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दिन में दस बजे नो-इंट्री में खड़े वाहनों को आवागमन के लिए हरी झंडी दे दी। इसके बाद आवागमन सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।