{"_id":"5bd8a647bdec22698a4708cb","slug":"51540924999-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे मुसहरों को भी आवास दिलाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटे मुसहरों को भी आवास दिलाया जाए
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत मुसहर वर्ग के परिवारों को आवास दिलाने के लिए राइफल क्लब के सभागार में मंगलवार को बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर जिले के 16 विकास खंडों में कुल मुसहर परिवारों की संख्या 4992 सूची के अनुसार प्राप्त की गई। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेष चौरसिया ने सभी उपजिलाधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस सूची के अनुसार मुसहर समुदाय के लोग जो छूट गए हैं उन्हें आवास दिलाया जाए। सबका सर्वे कर सूची में अंकित किया जाय।
उन्होंने कहा कि 15 नवंबर तक किसी हाल में कार्य को पूरा किया जाय जिससे मुसहर समुदाय एवं समाज के निचले पायदान पर जीवन-यापन करने वाले परिवारों के व्यक्तियों को इनका लाभ मिल सके। निर्देश दिया कि जिस गांव में हैंडपंप की समस्या है एवं खराब है उसे तत्काल ठीक किया जाए। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि गांव में कैंप के माध्यम से सर्वे कर पात्र व्यक्तियों का सूची में नाम दर्ज कराते हुए राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाए। कहा कि वृद्धा पेंशन के लिए जितने भी पात्र हैं उनकी सूची सर्वे के अनुसार तैयार कर पात्र वृद्धों को पेंशन की सुविधा दी जाय। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि ठंड को देखते हुए प्राथमिक पाठशाला में पढ़ रहे बच्चों को जूते, मोजे, स्वेटर एवं उससे संबंधित जो भी सामग्री है उसे ससमय उपलब्ध करा दिया जाय। जिला द्विव्यांगजन अधिकारी को निर्देश दिया कि दो नवंबर को विकास भवन परिसर में कैंप लगाकर विकलांगता प्रमाण-पत्र बनाया जाय। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता के बैठक में अनुपस्थित होने तथा उनके स्थान पर एसडीओ के उपस्थित रहने से कार्य की समीक्षा सही ढ़ंग से नहीं होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त हिदायत दी।