{"_id":"5b6f23c34f1c1bf8258b462b","slug":"51534010307-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदपुर रेलवे स्टेशन की सिंक लाइन खराब, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदपुर रेलवे स्टेशन की सिंक लाइन खराब, यात्री परेशान
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औडिहार (गाजीपुर)। क्षेत्र के रेलवे स्टेशन सैदपुर भितरी पर सिंक लाइन खराब हो जाने से कंप्यूटराइज्ड व्यवस्था पिछले एक पखवारे से पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। इसके चलते आरक्षित, अनारक्षित टिकटों की बिक्री बंद हो गई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे की ओर से पुराने समय की टिकटों की बिक्री तो की जा रही है लेकिन इससे काउंटर पर काफी समय लग रहा है। अधिकतर यात्री या तो बेटिकट यात्रा करने को मजबूर है या उनकी ट्रेन छूट जा रही है।
पिछले 28 जुलाई को सैदपुर रेलवे स्टेशन पर कंप्यूटर की व्यवस्था गड़बड़ हो गई। आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों की बिक्री बंद हो गई। सबसे अधिक परेशानी रोज यात्रा करने वाले लोगों को होने लगी। बाद में विकल्प के रुप में इस स्टेशन पर पुराने समय की दफ्ती वाली टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई। इस स्टेशन से रोजाना करीब तीन सौ से अधिक लोग विभिन्न गाड़ियों से यात्रा करते हैं। अधिकतर लोग गाड़ी के समय पर ही स्टेशन पहुंचते हैं। काउंटर पर कंप्यूटराइज्ड टिकट की अपेक्षा मैनुअल टिकट देने में समय लगता है। इसके चलते काफी समय लग जाता है। धीमी गति से बिक्री के कारण समय पर पहुंचने वाले अधिकतर लोग टिकट ही नहीं ले पाते। सबसे ज्यादा परेशानी तो कंप्यूटरीकृत आरक्षण टिकट प्राप्त करने के लिए ग्रामीण अंचल से आए लोगों को हो रही है। दो हफ्ते से इस खराबी को दूर नहीं किया जा सकी है, जिससे यात्री परेशान हैं। दैनिक रेलयात्री भूपेंद्र सिंह, महातिम दूबे, विजेंद्र यादव, प्रियंका सिह, राजमनी, गया प्रसाद आदि ने बताया कि कंप्यूटरों के काम नहीं करने का सबसे अधिक खामियाजा यात्रियों को ही भुगतना पड़ रहा है। स्टेशन मास्टर चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि सिंक लाइन बनाने का काम चल रहा है। कुछ नए कंप्यूटर के सेट भी मंगाए जाएंगे। जल्दी ही यहां की व्यवस्था ठीक हो जाएगी।