{"_id":"59ff586c4f1c1bee688b96af","slug":"51509906540-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें विलंबित होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें विलंबित होने से यात्री परेशान
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर। स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में शनिवार को अप एवं डाउन की कई ट्रेनें घंटों विलंब से गुजरीं। इसमें 12333 अप विभूति एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 11 घंटे की देरी से चल रही थी। इस ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वह ट्रेन के इंतजार में घंटों स्टेशन पर बैठे रहे। स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेन समय से नहीं चल रही हैं। इसका प्रभाव निजी एवं सरकारी कार्यालयों में नौकरी करने वाले यात्रियों समेत व्यवसायियों पर पड़ रहा है। नौकरी पेशा लोग समय पर कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं दैनिक रोजगार वाले यात्री सामान की समय पर आपूर्ति नहीं कर पाते। इससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। विलंब से चलने वाली ट्रेनों में 13006 डाउन पंजाब मेल 9 घंटे, 122406 गरीब रथ 19 घंटे, आनंद विहार-पटना स्पेशल साढ़े 4 घंटे, 12402 मगध 4 घंटे प्रमुख हैं। दैनिक यात्री सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेनों के विलंब से चलने से यात्री समय से गंतव्य पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। उधर दानापुर रेल मंडल के दिलदारनगर स्टेशन के पास शनिवार की दोपहर दो घंटे का डाउन लाइन पर ब्लॉक लगा रहा। इस बीच स्थानीय स्टेशन से तीन घंटे बाद पटना की तरफ जाने वाली पहली ट्रेन 3.35 बजे 14056 ब्रह्मपुत्र मेल गुजरी। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन प्रबंधक साधू यादव से मिली जानकारी के मुताबिक दिलदारनगर स्टेशन के पास आज डाउन लाइन रेलवे ट्रैक पर रख-रखाव का कार्य चल रहा था। इस वजह से साढ़े बारह से ढ़ाई बजे तक डाउन लाइन ब्लॉक रहा। इस बीच दिलदारनगर से पहले दरौली स्टेशन पर आधे घंटे तक ब्रह्मपुत्र मेल खड़ी रही। ढाई बजे के बाद डाउन लाइन का परिचालन बहाल हुआ। इसके बाद ट्रेनें पास हुई।
विज्ञापन