फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शिकायती जांच लम्बित होने से टूट रहा सभासदों का धैर्य

शिकायती जांच लम्बित होने से टूट रहा सभासदों का धैर्य

Sat, 02 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
शिकायती जांच लम्बित होने से टूट रहा सभासदों का धैर्य
औड़िहार (गाजीपुर)। नगर पंचायत सैदपुर के पूर्व अध्यक्ष शशि सोनकर की तरफ से अनियमित तरीके अपनाकर क्रय की गई कूड़ा डंपिंग के लिए भूमि की जांच में विलंब होने से शिकायत करने वाले नगर पंचायत के सभासदों का धैर्य टूट रहा है। सभासदों ने जिलाधिकारी सहित शासन को पत्र लिखकर इस संदर्भ में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मनोनीत सभासद रामकुवंर कमलापुरी द्वारा जिलाधिकारी, निधि लेखा विभाग उप्र इलाहाबाद एवं नगर निकाय शासन उप्र को भेजे गए शिकायती पत्र में दर्शाया है कि कूड़ा डंपिंग के लिए क्रय की गई भूमि सैदपुर क्षेत्र के इस्माइलपुर ग्राम में ली गई है। उक्त भूमि का क्षेत्रफल 0.379 हेक्टेयर है। क्रय की गई भूमि कलेक्टर के सर्किल रेट रुपए 1061200 के स्थान पर रुपए 3900000 के रेट से खरीदी गयी है। इससे शासन का 2 लाख 83 हजार 8 सौ 80 रुपये का दुरुपयोग किया गया है। उक्त जमीन की खरीद में सक्षम अधिकारी से स्वीकृति नहीं ली गई है। कूड़ा डंपिंग के लिए दूसरी बार भी भूमि की खदीदारी इस्माइलपुर में उसी व्यक्ति से पुन: की गयी। दूसरी बार में भी अनियमितता कर 15 लाख दो हजार रुपये का दुरुपयोग किया गया। सभासदों ने इस संदर्भ में तत्कालीन उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी की रिर्पोट आख्या भी शासन के संज्ञान में लाते हुए कई प्रार्थना पत्र प्रेषित किए हैं। वर्षों से लंबित उक्त प्रकरण पर प्रभावी जांच न होने से शिकायतकर्ताओं पर अनुचित दबाव पड़ रहे हैं जिससे उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही है। शिकायत करने वाले सभासदों में कमलापुरी के अलावा सभासद रामदरश यादव, कुसुम देवी, राजेश सोनकर, शिशिर सोनकर आदि के नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed