फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अच्छी कीमतों पर बिके जौनपुरी और अजमेरी बकरे

अच्छी कीमतों पर बिके जौनपुरी और अजमेरी बकरे

Fri, 01 Sep 2017 11:04 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
अच्छी कीमतों पर बिके जौनपुरी और अजमेरी बकरे
गाजीपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जिले के मुस्लिम बहुल इलाकों में मुस्लिम बंधुओं ने पर्व की तैयारी शुक्रवार को जोर-शोर से की। सेवई एवं अन्य पकवान की सामग्री के साथ ही कपड़ों की भी खरीदारी की गई। पर्व को लेकर बच्चों में कुछ ज्यादा ही उत्साह दिखाई दिया। वह अभिभावकों के साथ कपड़ों की खरीददारी करते रहे। इस साल कुर्बानी के मौके पर बकरे की बिक्री संतोषजनक रही। जमील कुरैशी ने बताया कि इस बार बकरे छह हजार से लेकर पचास हजार तक में बिके। जैसा बकरा था वैसी कीमत लगी। जौनपुरी एवं अजमेरी बकरे अच्छी कीमत पर बिके।
विज्ञापन

मुस्लिम बंधु जहां बाजार में बकरों की खरीददारी में व्यस्त रहे, वहीं घर की महिलाएं साफ-सफाई और तैयारी में पूरे दिन लगी रहीं। ईदगाह, मस्जिदों की साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई भी की गई। उल्लेखनीय है कि दुनिया भर के मुसलमान अल्लाह के प्यारे नबी हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम और उनके साहबजादे हजरत इस्माइल अलैहिस्सालम की सुन्नत कुर्बानी पेशकर अदा करते हैं। जामा मस्जिद मलिकन गांव के इमाम हाफिज शहाबुद्दीन ने बताया कि अल्लाहताला समय-समय पर अपने महबूब बंदों का इम्तहान लेता है। ऐसा ही एक इम्तहान पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम से लिया गया था। उनके बेटे हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम कुर्बान होने को सहर्ष तैयार हो गए थे। बाप ने बेटे की गर्दन पर छुरी चलाई और जब आंखों की पट्टी खोली तो दुंबा जिबह पड़ा था। इस कड़ी परीक्षा में बाप-बेटे खरे उतरे। तब से आज तक दुनिया भर के मुसलमान जानवरों की कुर्बानी देते हैं। जिले में बकरीद पर कुर्बानी की तैयारी पूरी कर ली गई है। एक दिन पूर्व कपड़ा, खाद्य सामाग्री तथा बकरों की खरीदारी को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई थी। मुख्य चौराहों पर कई प्रांतों से बकरों को लाया गया था। कई बकरे ऊंचे दाम पर बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed