फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बवाली छात्रों ने प्रधानाचार्य को घेरा

बवाली छात्रों ने प्रधानाचार्य को घेरा

Fri, 07 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बवाली छात्रों ने प्रधानाचार्य को घेरा
सैदपुर(गाजीपुर)। कालेज में ड्रेस कोड के नियम को कड़ाई से लागू करने पर छात्रों ने जमकर बवाल काटा। शुक्रवार को टाउन नेशनल इंटर कालेज के छात्र गुटबाजी करते हुए प्रधानाचार्य को घेर लिए थे। उनका कहना था कि ड्रेस आवश्यक नहीं है, जबकि कालेज प्रशासन बिना यूनीफार्म के स्कूल में किसी का प्रवेश नहीं होने देना चाहता। इस तनातनी के चलते पूरे कालेज में अफरा-तफरी का माहौल बन हुआ है। माहौल बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। तय हुआ कि मंगलवार से सभी छात्र स्कूल यूनीफार्म में ही आएंगे। घटना के चलते करीब तीन घंटे तक पठन-पाठन का काम ठप रहा।
विज्ञापन

नए सत्र के प्रारंभ से ही काजेल के छात्र तथा छात्राओं के लिए प्रधानाचार्य डा. अनिल कुमार विश्वकर्मा ने ड्रेस लागू कर दिया था। करीब दो माह बीत जाने के बाद भी छात्र इस नियम की अनदेखी कर रहे थे तथा बिना ड्रेस के ही स्कूल में आ रहे थे। इधर कालेज में बाहरी लोगों के प्रवेश करने और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की भी शिकायत मिल रही थी। इन सबको देखते हुए प्रधानाचार्य ने शुक्रवार को कड़ाई कर दिया तथा गेट पर से ही बिना ड्रेस वाले छात्रों को लौटाया जाने लगा। इस पर छात्र नाराज हो गए तथा एक जुट होकर प्रधानाचार्य कार्यालय में पहुंच गए तथा उनका घेराव कर दिया। सभी ड्रेस कोड को मानने से इंकार कर रहे थे। प्रधानाचार्य के पक्ष में शिक्षक भी आ गए। सभी छात्रों को बाहर जाने का दबाव बनाने लगे। इससे कालेज का माहौल खराब होने लगा। तभी 100 डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। कालेज में पहुंची पुलिस ने कालेज प्रशासन और छात्रों के बीच वार्ता कराया। कालेज की सुरक्षा का हवाला देते हुए प्राचार्य ने साफ कहा कि नियम के मुताबिक बिना यूनीफार्म के किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए। छात्राओं का कहना था कि इससे बाहरी असामाजिक तत्वों का प्रवेश वर्जित हो जाएगा और आए दिन हमारे साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। बाद में तय हुआ कि मंगलवार से सभी छात्र-छात्रा स्कूली ड्रेस में ही आएंगे। वार्ता के बाद फिर सुचारु रुप से कक्षाओँ का संचालन किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि दो माह बाद भी छात्र स्कूली ड्रेस में नही आ रहे है जिसके चलते यह कड़ाई जरुरी है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि माहौल को देखते हुए मंगलवार को स्कूल गेट के पास पुलिस की तैनाती की जाएगी। छात्र अब कोई हंगामा न कर सके इस पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed