फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जोर नहीं पकड़ पा रहा नवीन स्टेडियम का निर्माण कार्य

जोर नहीं पकड़ पा रहा नवीन स्टेडियम का निर्माण कार्य

Fri, 13 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जोर नहीं पकड़ पा रहा नवीन स्टेडियम का निर्माण कार्य
गाजीपुर। शहर के पुलिस लाइन के पास खाली पड़ी जमीन पर नवीन स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। महीनों पहले शुरू हुआ कार्य जोर नहीं पकड़ पा रहा है। इससे खिलाड़ियों में निर्धारित अवधि में इसका निर्माण पूरा न होने को लेकर संशय बना हुआ है। जबकि बीते जनवरी माह में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की पहल पर खेल मंत्री चेतन चौहान ने इसका शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

शहर के गोराबाजार के पास दशकों पहले नेहरू स्टेडियम की स्थापना कराई गई थी। छोटा होने के कारण इस स्टेडियम में कई खेलों की प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाता था। यह समस्या खिलाड़ियों को ही नहीं, खेल प्रेमियों को भी काफी अखरती रही। जिले में नवीन स्टेडियम की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। खिलाड़ियों की इस जरूरत को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट की तरफ से पुलिस लाइन के पास खाली पड़ी 6.310 हेक्टेयर (लगभग 26 बीघा) जमीन पर नवीन स्टेडियम के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी गई। सरकार की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद महीनों पहले समारोहपूर्वक आयोजित कार्यक्रम में इसका शिलान्यास किया गया। इस स्टेडियम में बैडमिंटन, टेबुल टेनिस, कुश्ती हाल, तैराकी, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल खेलने की सुविधा के साथ ही प्रशासनिक भवन, दर्शक दीर्घा, चहारदीवारी, दो गेट, गार्ड रूम, ट्यूबवेल कक्ष एवं विद्युत आदि की व्यवस्था की जाएगी। निर्माण कार्य के लिए महीनों पहले दो करोड़ आठ लाख की धनराशि उपलब्ध करा दी गई थी। खेल विभाग की मानें तो अब तक चहारदीवारी का निर्माण पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन यह अभी पूरा नहीं हो सका है। उप क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव ने बताया कि निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed