फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   और लगने के दस मिनट बाद ही जला ट्रांसफार्मर

और लगने के दस मिनट बाद ही जला ट्रांसफार्मर

Mon, 09 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
और लगने के दस मिनट बाद ही जला ट्रांसफार्मर
नंदगंज (गाजीपुर)। स्थानीय बाजार के स्टेशन चौराहे पर लगे 250 केवी के दो ट्रांसफार्मर बीते बुधवार को जल गए थे। विभाग ने शनिवार को ट्रांसफार्मरों को बदलकर सप्लाई शुरु की गई। इसी बीच दस मिनट बाद एक ट्रांसफार्मर पुन: जला गया। इससे फिर से करीब सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगने के तुरंत बाद ट्रांसफार्मर जलने से उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति रोष है। उनका आरोप है कि विभाग ने आनन-फानन में खराब ट्रांसफार्मर लगाया थो, जो तुरंत जल गया।
विज्ञापन

बाजार स्थित स्टेशन के पास लगे 250 केवी के दो ट्रांसफार्मर बुधवार को जल गए थे। इससे सैकड़ों घर-दूकानों की बत्ती गुल हो गई थी। गर्मी की वजह से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई थी। लोगों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। विभाग द्वारा शनिवार को दोनों ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य शुरु कराया गया। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद सप्लाई शुरु होते ही लोगों ने राहत की सांस ली। इसी बीच करीब दस मिनट बाद एक ट्रांसफार्मर पुन: जल गया, जिससे द्वारिका गली, पारस गली और बाजार के पश्चिम तरफ की आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों की परेशानी एक बार फिर से बढ़ गई। लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करने में खेल कर रहा है। ट्रांसफार्मर को लगाने से पहले उसे टेस्ट करना चाहिए था। लोगों ने चेतावनी दिया कि अगर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो वह विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस संबंध में जेई रमेश कुमार ने बताया कि स्टोर से ही खराब ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया था। जल्द ही दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed