फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एक सप्ताह से बीएसएनएल को नेटवर्क ध्वस्त्, उपभोक्ता परेशान

एक सप्ताह से बीएसएनएल को नेटवर्क ध्वस्त्, उपभोक्ता परेशान

Wed, 12 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह से बीएसएनएल को नेटवर्क ध्वस्त्, उपभोक्ता परेशान
गहमर। इलाके में बीएसएनएल का नेटवर्क बार-बार फेल होने का खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। एक सप्ताह से बीएसएनएल लाइन में आ रही तकनीकी खराबियों का खामियाजा बैंक, शासकीय कार्यालयों तथा इंटरनेट कैफे संचालकों को भुगतना पड़ रहा है। अनेकों बार विभाग में शिकायत दर्ज करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

भारत संचार निगम लिमिटेड कंपनी की लचर कार्यप्रणाली के चलते उपभोक्ता इंटरनेट कनेक्शन कटवाने का मन बना रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी राष्ट्रीयकृत बैंक एवं शासकीय कार्यालयों में आ रही है। जहां लिंक फेल होने के चलते विभाग में आने-वाले लोगों का काम प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि समस्या का तत्काल प्रभाव से निराकरण किया जाए। अगर समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो उपभोक्ता बीएसएनएल की सेवा से पीछा छुड़ा लेंगे। नेटवर्क की समस्या होने के कारण सरकारी तथा गैर सरकारी कामकाज पर भी इसका पूरा असर पड़ रहा है। छात्रों की पढ़ाई तथा आन लाइन फार्म भरने का काम भी ठप है। स्थिति दिनों दिन भयावह होती जा रही है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी नेटवर्क को लेकर संजीदगी नहीं दिखा रहे हैँ। मजबूरन उपभोक्ता बीएसएनएल को छोड़ अन्य कंपनियों के नेट प्रयोग करने को मजबूर हैं। इस संबंध में विभाग के एसडीओ जमानिया विरेंद्र गौड़ ने बताया कि कभी-कभी तकनीकी समस्या आने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या आने पर शीघ्र ही समाधान किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed