फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   24. Resolution of farmers' problems

Ghazipur News: 24 किसानों की समस्याओं का समाधान

Sun, 20 Sep 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
24. Resolution of farmers' problems
विकास खंड सभागार में समस्या सूनते अधिकारी एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा। संवाद - फोटो : 1
जमानिया। विकास खंड सभागार में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के दूसरे दिन विभिन्न जनकल्याणकारी शिविर लगाए गए। अभियान के तहत ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। कृषि विभाग ने पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित 24 पात्र किसानों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन व राष्ट्र-निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का मुख्य विषय मेरे सपनों का भारत और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार व जनसेवा रहा।
विज्ञापन

इस दौरान मेरे सपनों का भारत थीम पर चित्रकला सहित कई रचनात्मक प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मातृत्व सुरक्षा के तहत महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, एडीओ पंचायत उमेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ आईएसबी दिग्विजय नाथ, एडीओ समाज कल्याण पीयूष दूबे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed