फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लोस चुनाव: महिला मतदाताओं को रिझाने में जुटे प्रमुख दल

लोस चुनाव: महिला मतदाताओं को रिझाने में जुटे प्रमुख दल

Fri, 19 Apr 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव: महिला मतदाताओं को रिझाने में जुटे प्रमुख दल
गाजीपुर। वर्ष 2009 एवं 2014 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बार भी प्रमुख दलों के नेता और कार्यकर्ता महिला मतदाताओं को अपनी तरफ मोड़ने में जुटे हैं। राजनीतिक दलों को इस बात का एहसास है कि आधी आबादी का झुकाव जिस तरफ होगा, उसकी नैया पार लग सकती है। पिछले लोकसभा चुनावों में मतदान के मामले में कई विधानसभा क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों के आगे रहीं। गाजीपुर संसदीय क्षेत्र के जखनियां और सैदपुर विधानसभा में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से कहीं ज्यादा रहा है। आलम यह है कि राजनीतिक दल नगर, कस्बा और गांवों में महिलाओं की अलग से सभाएं तक आयोजित कर रहे हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों को सही माने तो वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में गाजीपुर संसदीय सीट पर 814630 पुरुष एवं 709480 महिला सहित कुल 1524110 मतदाताओं को सांसद का चुनाव करना था। जिसमें कुल 770332 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें 416761 पुरुष और 353571 महिला मतदाता शामिल हुए थे। तब गाजीपुर लोकसभा सीट पर 51.16 प्रतिशत पुरुष और 49.84 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया था। इस दौरान दो विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने मतदान के मामले में पुरुषों को पछाड़ने का काम किया था। जखनिया विस क्षेत्र में 51.80 प्रतिशत पुरुष एवं 54.03 फीसदी महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसी प्रकार सैदपुर विस क्षेत्र में 52.03 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में महिलाओं के मतदान का प्रतिशत 54.38 रहा था।
विज्ञापन

इस तरह वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 979529 पुरुष, 816371 महिला तथा 62 अन्य सहित कुल 1795962 मतदाता थे। जिसमें से 528986 पुरुष एवं 457272 महिला एवं एक अन्य सहित 986259 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस दौरान 54 प्रतिशत पुरुषों एवं 56.01 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया था। इस चुनाव में जखनिया में पुरुषों ने 52.73 तथा महिलाओं ने 58.20 तथा सैदपुर विस में 52.73 प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा 57.22 फीसदी महिलाओं तथा जंगीपुर विधानसभा में 58.01 फीसदी महिलाओं एवं 57.33 प्रतिशत पुरुषों ने मत दिया था। इसके अलावा बलिया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जिले के जहूराबाद विस में 56.05 फीसदी पुरुष एवं आधी आबादी के मतदान का प्रतिशत 59.70 रहा। बीते दोनों लोकसभा चुनावों में आधी आबादी कहीं पुरुषों से आगे, तो कहीं पीछे रही है, लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की नजर महिला मतदाताओं पर खास कर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed